ब्रेकिंग
भोपाल मेट्रो: रोज करीब 5 लाख रुपये खर्च, महीनेभर में सिर्फ 5 लाख रुपये की आय पंडित सुंदरलाल शर्मा केंद्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान (पीएसएससीआईवीई), एनसीईआरटी भोपाल की हरियाली पर फिर खतरा, शिवाजी नगर से चार इमली तक री-डेंसिफिकेशन की तैयारी क्या दतिया में फिर से उपचुनाव होगा? बढ़ेंगी घनश्याम सिंह की मुश्किलें? मध्य प्रदेश में लागू नहीं होगा 27 प्रतिशत OBC आरक्षण, 14% मान्य, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला 450 करोड़ के रेलवे स्टेशन की व्यवस्था पर सवाल, प्लेटफॉर्म पर घूमती दिखीं भैंसें MPPSC की परीक्षा अगले साल दो बार होगी , 12 मेडिकल कॉलेज बनेंगे , सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान CM यूथ कॉन्क्लेव 2026’ 6 अक्टूबर को भोपाल में होगा अमित शाह का भोपाल दौरा: 255 करोड़ के डेयरी प्लांट का किया भूमिपूजन सीएम मोहन यादव की बड़ी सौगात, 'भोपाल मास्टर प्लान-2047' का ड्राफ्ट तैयार
देश

दिल्ली-एनसीआर में जोरों की बारिश नोएडा ग्रेटर नोएडा में तेज हवाएं

राजधानी दिल्ली में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। गुरुवार दोपहर के बाद ही मौसम बदल गया है। दिल्ली-NCR के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबादी हुई है। मौसम विभाग ने 3 दिन तक बारिश की संभावना जताई है। दिल्ली से सटे इलाकों में भी बादल छा गए हैं। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में तेज हवाएं भी चली। भारतीय मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि वे काटी गई उपज को सुरक्षित स्थान पर रख लें। मौसम विभाग ने गुरुवार से शनिवार तक उत्तर पश्चिमी, पूर्व और पूर्वोत्तर भारत में वर्षा, आंधी, ओलावृष्टि की भविष्यवाणी की है। दिल्ली में खराब मौसम के कारण अब तक 17 उड़ानों के मार्ग में बदलाव की सूचना मिली है। लखनऊ और जयपुर में आठ-आठ और देहरादून में एक उड़ानें डायवर्ट की गईं हैं।

गुरुवार को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, ओडिशा, छत्तीसगढ़, बिहार व झारखंड में अच्छी बरसात व आंधी की संभावना है। बंगाल और सिक्किम में शुक्रवार को और उत्तराखंड में एक अप्रैल को वर्षा होगी। पंजाब के कई जिलों में 40 से 50 किलोमीटर की गति से तेज हवाएं, ओलावृष्टि और वर्षा को लेकर ओरेंज अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली में गुरुवार को दिनभर बादल छाए रहेंगे। गर्जन वाले बादल बनने और कहीं कहीं हल्की वर्षा होने के आसार हैं। शुक्रवार के लिए यलो अलर्ट भी जारी किया गया है। अच्छी बरसात हो सकती है जिससे अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है।

Related Articles

Back to top button