संजय राउत को धमकी देने वाला पुणे से गिरफ्तार गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई पर मुंबई में केस दर्ज

शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत को जान से मारने की धमकी देने वाले युवक को पुणे से गिरफ्तार कर लिया गया है। उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का कहना है कि उसने यह धमकी नशे के प्रभाव में दी थी। संजय राउत ने शुक्रवार को मुंबई के कांजुरमार्ग पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि किसी ने उनके मोबाइल फोन पर मैसेज भेजकर उन्हें जान से मारने की धमकी दी है।
संदेश में राउत को हिदू विरोधी बताते हुए कहा गया था कि तू दिल्ली में मिल। तुझे एके-47 से उड़ा दूंगा। मूसावाला टाइप। लारेंस की ओर से मैसेज है। सोच ले। सलमान और तू फिक्स। तैयारी करके रखना। पुलिस का कहना है कि संदेश में लांरेंस का मतलब लारेंस बिश्नोई से था, जिसने कुछ माह पहले पंजाबी गायक सिद्धू मूसावाला की हत्या करवा दी थी।
कुछ दिनों पहले अभिनेता सलमान खान को भी बिश्नोई की तरफ से धमकी मिल चुकी है। जबकि, उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि प्रथम ष्टया यह मामला नशे के प्रभाव में दी गई धमकी का लगता है। पूरे मामले की विस्तृत जांच करके उचित कार्रवाई की जाएगी।
Sanjay Raut threat case: Gangster Lawrence Bishnoi booked in Mumbai
Read @ANI Story | https://t.co/t6xC9SgLPJ#SanjayRaut #LawrenceBishnoi #Mumbai pic.twitter.com/YSEXpU8uPx
— ANI Digital (@ani_digital) April 1, 2023

