ब्रेकिंग
भोपाल मेट्रो: रोज करीब 5 लाख रुपये खर्च, महीनेभर में सिर्फ 5 लाख रुपये की आय पंडित सुंदरलाल शर्मा केंद्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान (पीएसएससीआईवीई), एनसीईआरटी भोपाल की हरियाली पर फिर खतरा, शिवाजी नगर से चार इमली तक री-डेंसिफिकेशन की तैयारी क्या दतिया में फिर से उपचुनाव होगा? बढ़ेंगी घनश्याम सिंह की मुश्किलें? मध्य प्रदेश में लागू नहीं होगा 27 प्रतिशत OBC आरक्षण, 14% मान्य, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला 450 करोड़ के रेलवे स्टेशन की व्यवस्था पर सवाल, प्लेटफॉर्म पर घूमती दिखीं भैंसें MPPSC की परीक्षा अगले साल दो बार होगी , 12 मेडिकल कॉलेज बनेंगे , सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान CM यूथ कॉन्क्लेव 2026’ 6 अक्टूबर को भोपाल में होगा अमित शाह का भोपाल दौरा: 255 करोड़ के डेयरी प्लांट का किया भूमिपूजन सीएम मोहन यादव की बड़ी सौगात, 'भोपाल मास्टर प्लान-2047' का ड्राफ्ट तैयार
देश

झारखंड के चतरा में मुठभेड़ 25 लाख के इनामी समेत 5 बड़े नक्सली ढेर

झारखंड के चतरा में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। जानकारी के मुताबिक, यहां सीआरपीएफ कोबरा यूनिट ने पुलिस के साथ मिलकर कार्रवाई को अंजाम दिया। मुठभेड़ में 5 नक्सलियों के मारे जाने की सूचना है, जबकि 6 अन्य घायल हुए हैं।

मुठभेड़ के बाद चलाए गए सर्च अभियान में भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए हैं, जिनमें AK47 भी शामिल है। मृतकों में 25 लाख का इनामी गौतम पासवान, अजीत उर्फ चार्लीस, पांच लाख के दो इनामी और बिहार पुलिस का एक इनामी माओवादी ढेर हुआ है।

ये नक्सली हुए ढेर

  • सैक कमांडर गौतम पासवान
  • अजीत उरांव उर्फ चार्लिस
  • सब जोनल कमांडर अमर गंझू, नंदू और संजीत भुइयां

हिमंत बिस्वा सरमा को धमकी मिलने के बाद असम पुलिस अलर्ट

इस बीच, खालिस्तान समर्थकों द्वारा मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को धमकी दिए जाने के बाद असम पुलिस ने सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों और गुवाहाटी के पुलिस आयुक्त को सतर्क कर दिया है। असम के पुलिस महानिदेशक ज्ञानेंद्र प्रताप सिह ने रविवार को कहा कि खालिस्तान समर्थक समूह द्वारा मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को दी जा रही धमकी को बहुत गंभीरता से लिया जा रहा है।

डीजीपी ने कहा कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है। धमकी मामले में केस दर्ज किया गया है।वहीं, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) विशेष शाखा हिरेन नाथ ने कहा कि असम पुलिस आडियो क्लिप की सत्यता के बारे में केंद्रीय एजेंसियों से पुष्टि कर रही है।

Related Articles

Back to top button