ब्रेकिंग
भोपाल मेट्रो: रोज करीब 5 लाख रुपये खर्च, महीनेभर में सिर्फ 5 लाख रुपये की आय पंडित सुंदरलाल शर्मा केंद्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान (पीएसएससीआईवीई), एनसीईआरटी भोपाल की हरियाली पर फिर खतरा, शिवाजी नगर से चार इमली तक री-डेंसिफिकेशन की तैयारी क्या दतिया में फिर से उपचुनाव होगा? बढ़ेंगी घनश्याम सिंह की मुश्किलें? मध्य प्रदेश में लागू नहीं होगा 27 प्रतिशत OBC आरक्षण, 14% मान्य, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला 450 करोड़ के रेलवे स्टेशन की व्यवस्था पर सवाल, प्लेटफॉर्म पर घूमती दिखीं भैंसें MPPSC की परीक्षा अगले साल दो बार होगी , 12 मेडिकल कॉलेज बनेंगे , सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान CM यूथ कॉन्क्लेव 2026’ 6 अक्टूबर को भोपाल में होगा अमित शाह का भोपाल दौरा: 255 करोड़ के डेयरी प्लांट का किया भूमिपूजन सीएम मोहन यादव की बड़ी सौगात, 'भोपाल मास्टर प्लान-2047' का ड्राफ्ट तैयार
मनोरंजन

हंसाने के साथ-साथ खूब कमाते भी हैं ये काॅमेडियन कपिल शर्मा से लेकर भारती सिंह तक जानिए इनकी नेटवर्थ

हिंदी फिल्मों के साथ-साथ टेलीविजन ने भी लोगों में अपना काफी अच्छा क्रेज बना लिया है। टेलीविजन ने काॅमेडियन्स को एक अच्छा प्लेटफार्म दिया है। काॅमेडी के कई अलग-अलग शोज ने नए-नए कॉमेडियन लेकर आए हैं। कई कॉमेडियन्स ने टीवी के जरिए अपना अच्छा करियर बनाया है। कपिल शर्मा से लेकर भारती सिंह तक कई कॉमेडियन्स ने दर्शकों के दिलों में अपनी एक अलग ही जगह बना ली है। ये कॉमेडियन्स आज किसी ब्रांड से कम नहीं हैं। हाल ही में ऐसे कॉमेडियन्स की लिस्ट जारी की गई है, जिसमें बताया गया है कि किस कॉमेडियन के पास कितने करोड़ की संपत्ति है।

कपिल शर्मा

भारत के नंबर वन कॉमेडियन कपिल शर्मा सबसे अमीर काॅमेडियन्स में से एक हैं। वे द कपिल शर्मा शो के होस्ट हैं। इस शो की फैन फॉलोइंग भी काफी है। इतना ही नहीं कपिल बाॅलीवुड फिल्मों में लीड एक्टर के तौर पर भी काम कर चुके हैं। कपिल की कुल संपत्ति 280 करोड़ रुपये बताई गई है।

कीकू शारदा

कीकू शारदा भी भारत के लोकप्रिय काॅमेडियन्स में से एक हैं। कीकू ने भी कई फिल्मों में और कॉमेडी शोज में काम किया है। वे द कपिल शर्मा शो का एक पॉपुलर चेहरा हैं। कीकू की कुल नेटवर्थ 33 करोड़ रुपए बताई गई है।

कृष्णा अभिषेक

गोविंदा के भतीजे और बेहतरीन कॉमेडियन अभिषेक शर्मा यानी कि कृष्णा अभिषेक ने आज इंडस्ट्री में अच्छा मुकाम हासिल कर लिया है। कृष्णा एक ऐसे कॉमेडियन हैं, जो काफी डिमांड में रहते हैं। उनका ऑन स्क्रीन नाम कृष्णा अभिषेक है। वे कई हिंदी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। उनकी कुल संपत्ति 30 करोड़ रुपए है।

भारती सिंह

कॉमेडी स्टार्स की लिस्ट में भारती सिंह भी टॉप पर आती हैं। उनकी कॉमेडी से हर कोई वाकिफ है। लोगों के लिए माहौल कैसे मजेदार बनाना है, ये भारती को काफी अच्छी तरह से आता है। भारती कई रियलिटी शो और फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। भारती की नेटवर्थ 23 करोड़ रुपए है।

सुनील ग्रोवर

शानदार कॉमेडियन सुनील ग्रोवर को द कपिल शर्मा शो से काफी पॉपुलैरिटी मिली है। अब वे बॉलीवुड में काफी एक्टिव हैं। वे कपिल शर्मा से अलग होने के बाद से ही अपने अलग शोज करते हैं। सुनील ग्रोवर की नेटवर्थ 21 करोड़ रुपये है।

अली असगर

अली असगर ने टीवी की दुनिया में खूब काम किया है। वे कई टीवी सीरियल और फिल्मों में काम कर चुके हैं। वे द कपिल शर्मा शो का एक खास हिस्सा हैं। उन्होंने इस शो में दादी का किरदार निभाकर लोगों को खूब हंसाया है। अली की कुल संपत्ति 34 करोड़ रुपये बताई गई है।

Related Articles

Back to top button