ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
देश

थम नहीं रही वंदे भारत पर पत्थरबाजी समझाने को मोहल्लों में पहुंची आरपीएफ टीम

रायपुर। नागपुर-बिलासपुर के बीच चल रही वंदे भारत ट्रेन पर पत्थरबाजी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। पटरी के किनारे बसी बस्तियों के शरारती तत्व ट्रेन पर पत्थर बरसा कर भाग निकलते हैं। पत्थरबाजी से खिड़कियों के कांच जहां क्षतिग्रस्त हो रहे हैं, वहीं यात्रियों को चोट भी लग रही है।

पूरी तरह से एसी पैक वंदे भारत एक्सप्रेस में नागपुर डिवीजन के बाद रायपुर डिवीजन में भी लगातार पत्थर बरसाने की घटना सामने आई है। इस पर सुरक्षा अमला सक्रिय हो गया है। लोगों को समझाने के लिए मोहल्लों में आरपीएफ की टीम पहुंच रही है। रायपुर सुरक्षा बल पोस्ट प्रभारी मनोरंजन मुखर्जी के नेतृत्व में एमआरओ, सीआरओ समेत आरपीएफ की टीम ट्रेनों में पत्थरबाजी की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चला रही है।

इसी क्रम में शहर के डब्ल्यूआरएस, संन्यासीपारा, रामनगर और आजाद नगर इलाके में रेल लाइन के किनारे बस्ती में रहने वाले लोगों के साथ ही मैदान में खेलने वाले छोटे-बड़े बच्चों को ट्रेनों में पत्थरबाजी नहीं करने की बात समझाई। उन्हें बताया गया कि इससे यात्रियों को चोटें आने का खतरा है। रेल संपत्ति को क्षति पहुंचाने पर रेलवे एक्ट के तहत कड़ी सजा हो सकती है।

Related Articles

Back to top button