ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
देश

देश में कोरोना के 4435 नए मामले मिले 15 लोगों की मौत

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि देश में 163 दिनों (पांच महीने और 13 दिन) के बाद कोरोना के 4,435 नए मामले दर्ज किए गए हैं। पिछले साल 25 सितंबर को 4,777 मामले दर्ज किए गए थे। सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 23,091 हो गई है। कोरोना से 15 लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 5,30,916 हो गई है। महाराष्ट्र में कोरोना से चार लोगों की मौतें हुई हैं। छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक, पुडुचेरी और राजस्थान से एक-एक मौत की सूचना मिली है। इसके अलावा, केरल ने कोरोना से जान गंवाने वाले मरीजों के आंकड़ों का पुनर्मिलान करने के बाद मृतकों की सूची में चार और मामले जोड़े हैं। इस बीमारी से अब तक देश में 4,47,33,719 लोग संक्रमित हो चुके हैं। सक्रिय मामलों की संख्या कुल संक्रमितों का 0.05 प्रतिशत है। इस दौरान दैनिक संक्रमण दर 3.38 प्रतिशत और साप्ताहिक संक्रमण दर 2.79 प्रतिशत दर्ज की गई। कोरोना से ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.76 प्रतिशत दर्ज की गई है। मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। राष्ट्रव्यापी कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत देश में अब तक कोरोनारोधी टीके की 220.66 करोड़ डोज दी जा चुकी हैं।

Related Articles

Back to top button