ब्रेकिंग
बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l प्रधानमंत्री मोदी जी के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के स्वर्णिम 12 साल सुप्रीम कोर्ट सख्त: फैसले लटकाए तो जवाब देना होगा अब फ्री में नहीं चला सकेंगे Facebook, Instagram और व्हाट्सऐप, Meta ने लॉन्च किया रिचार्ज प्लान सुशासन तिहार से सुखराम के चेहरे पर लौटी मुस्कान 5 घरेलु मसाले जो इम्युनिटी बढ़ने में रामबाण से कम नहीं – जानें इस्तेमाल करने का तरीका मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए ग्लाइसेमिक इंडेक्स और ग्लाइसेमिक लोड क्यों महत्वपूर्ण है।
देश

राहुल गांधी के ट्वीट में ऐसा क्या था जो असम CM ने कहा- अब कोर्ट में मिलेंगे

कांग्रेस नेता राहुल गांधी अदानी मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेर रहे हैं। उन्होंने शनिवार को एक वर्ड प्ले पजल की फोटो ट्विटर पर पोस्ट की। उन्होंने अदानी को लेकर गुलाम नबी आजाद, ज्योतिरादित्य सिंधिया, किरण कुमार रेड्डी, हिमंत बिस्वा सरमा और अनिल एंटनी पर निशाना साधा है। अब इसको लेकर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर पलटवार किया है।

हिमंत बिस्वा सरमा का राहुल गांधी को जवाब

सीएम हिमंत बिस्वा सरमा मे राहुल गांधी के ट्वीट को री-ट्वीट किया। लिखा, यह हमारी शालीनता थी कि हमने आपसे कभी नहीं पूछा कि आपने बोफोर्स और नेशनल हेराल्ड घोटालों की कमाई को कहां छुपाया है। आपने कैसे ओतावियो क्वात्रोची को भारतीय कानून के शिकंजे से बचाया। अब हम अदालत में मिलेंगे।

बता दें ओतावियो क्वात्रोची इटली के बिजनेसमैन थे। जिन पर राजीव गांधी सरकार के दौरान बोफोर्स में दलाली के जरिए रिश्वत लेने के आरोप लगा था। 2009 में सीबीआई ने क्वात्रोची को क्लीनचीट देते हुए इंटरपोल से रेडकॉर्नर नोटिस को हटा देने की अपील की। सीबीआई के अपील पर इंटरपोल ने रेडकॉर्नर हटा लिया। विपक्ष ने क्लीनचिट देने के पीछे कांग्रेस का हाथ बताया था।

अनिल एंटनी ने भी पलटवार किया

राहुल गांधी के ट्वीट पर अनिल एंटनी ने भी पटलवार किया। उन्होंने लिखा कि राष्ट्रीय पार्टी के पूर्व अध्यक्ष, कांग्रेस के तथाकथित प्रधानमंत्री उम्मीदवार को देखकर दुख होता है। वह एक ऑनलाइन/सोशल मीडिया सेल ट्रोल की तरह बोले, न कि नेशनल लीडर की तरह। राष्ट्र निर्माण के काम में योगदान देने वाले दिग्गजों के साथ अपना नाम देखकर खुशी हुई। उन्हें पार्टी छोड़नी पड़ी क्योंकि वे देश और जनता के लिए काम करना चाहते हैं। किसी एक परिवार के लिए नहीं।

राहुल गांधी ने क्या ट्वीट किया ?

राहुल गांधी ने वर्ड प्ले पजल ट्वीट किया। उसमें अक्षरों में अदानी के अलावा कई अन्य नाम लिखे थे। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि सच्चाई छुपाते हैं, इसलिए रोज भटकाते हैं। सवाल वही है- अदानी की कंपनियों में 20 हजार करोड़ बेनामी पैसे किसके हैं।

Related Articles

Back to top button