देश
मुझे वायनाड के लोगों का प्रतिनिधित्व करने से नहीं रोक सकती बीजेपी केरल में रोड शो के बाद राहुल गांधी ने कहा

कांग्रेस नेता और वायनाड के पूर्व सांसद राहुल गांधी ने आज केरल में रोड शो किया। इसके बाद सभा को संबोधित करते हुए कहा कि एमपी सिर्फ एक टैग या पद है और बीजेपी मेरा टैग, पद और घर ले सकती है, या वे मुझे जेल में डाल सकते हैं, लेकिन वे मुझे वायनाड के लोगों का प्रतिनिधित्व करने से नहीं रोक सकते। बीजेपी के मंत्रियों ने संसद में मेरे बारे में झूठ बोला और मुझे बोलने नहीं दिया गया। मैं स्पीकर के पास भी गया लेकिन फिर भी मुझे बोलने नहीं दिया गया…जितना वो मुझ पर हमला करेंगे, उतना ही मैं एक ही बात पर बोलूंगा…लेकिन मैं रुकूंगा नहीं.’ यह अयोग्यता वायनाड के लोगों के साथ मेरे रिश्ते को और गहरा करेगी।

