ब्रेकिंग
भोपाल मेट्रो: रोज करीब 5 लाख रुपये खर्च, महीनेभर में सिर्फ 5 लाख रुपये की आय पंडित सुंदरलाल शर्मा केंद्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान (पीएसएससीआईवीई), एनसीईआरटी भोपाल की हरियाली पर फिर खतरा, शिवाजी नगर से चार इमली तक री-डेंसिफिकेशन की तैयारी क्या दतिया में फिर से उपचुनाव होगा? बढ़ेंगी घनश्याम सिंह की मुश्किलें? मध्य प्रदेश में लागू नहीं होगा 27 प्रतिशत OBC आरक्षण, 14% मान्य, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला 450 करोड़ के रेलवे स्टेशन की व्यवस्था पर सवाल, प्लेटफॉर्म पर घूमती दिखीं भैंसें MPPSC की परीक्षा अगले साल दो बार होगी , 12 मेडिकल कॉलेज बनेंगे , सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान CM यूथ कॉन्क्लेव 2026’ 6 अक्टूबर को भोपाल में होगा अमित शाह का भोपाल दौरा: 255 करोड़ के डेयरी प्लांट का किया भूमिपूजन सीएम मोहन यादव की बड़ी सौगात, 'भोपाल मास्टर प्लान-2047' का ड्राफ्ट तैयार
देश

मध्य प्रदेश में एक लाख से अधिक सरकारी पदों पर भर्ती की प्रक्रिया अक्टूबर तक पूरी होगी

भोपाल। मध्‍य प्रदेश में रिक्त एक लाख 16 हजार सरकारी पदों पर भर्ती प्रक्रिया सितंबर-अक्टूबर 2023 तक पूरी हो जाएगी। राज्य लोक सेवा आयोग और कर्मचारी चयन मंडल के माध्यम से 50 हजार 349 पदों के लिए भर्ती परीक्षा हो चुकी है। 40 हजार 921 के परिणाम घोषित हो गए हैं।

28 हजार 996 पदों के विज्ञापन जारी कर दिए गए हैं और नौ हजार 73 पदों के लिए भर्ती हो रही है। उधर, बुधवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 22 हजार 461 चयनित शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। आठ हजार शिक्षकों की भर्ती मई में होगी।

सामान्य प्रशासन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि विभिन्न विभागों में प्रथम, द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के 99 हजार 589 रिक्त पद चिन्हित किए गए हैं। निगम, मंडल व अन्य संस्थाओं में 16 हजार 811 पद रिक्त हैं। राज्य लोक सेवा आयोग के माध्यम से पांच हजार 553 और कर्मचारी चयन मंडल 90 हजार 320 पदों की भर्ती के लिए प्रक्रिया की जा रही है।

शेष पदों के लिए संबंधित विभागों को भर्ती प्रस्ताव एजेंसियों को भेजने के निर्देश दिए गए हैं। आरक्षक, पैरामेडकिल स्टाफ सहित अन्य संवर्ग के चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए जा चुके हैं। बुधवार को 16 हजार 427 प्राथमिक, तीन हजार 800 माध्यमिक और दो हजार 234 उच्च माध्यमिक श्रेणी शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। इसके लिए मुख्यमंत्री आवास में राज्य स्तरीय कार्यक्रम होगा, जिसमें मुख्यमंत्री नवनियुक्त शिक्षकों से संवाद करेंगे।

Related Articles

Back to top button