ब्रेकिंग
भोपाल मेट्रो: रोज करीब 5 लाख रुपये खर्च, महीनेभर में सिर्फ 5 लाख रुपये की आय पंडित सुंदरलाल शर्मा केंद्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान (पीएसएससीआईवीई), एनसीईआरटी भोपाल की हरियाली पर फिर खतरा, शिवाजी नगर से चार इमली तक री-डेंसिफिकेशन की तैयारी क्या दतिया में फिर से उपचुनाव होगा? बढ़ेंगी घनश्याम सिंह की मुश्किलें? मध्य प्रदेश में लागू नहीं होगा 27 प्रतिशत OBC आरक्षण, 14% मान्य, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला 450 करोड़ के रेलवे स्टेशन की व्यवस्था पर सवाल, प्लेटफॉर्म पर घूमती दिखीं भैंसें MPPSC की परीक्षा अगले साल दो बार होगी , 12 मेडिकल कॉलेज बनेंगे , सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान CM यूथ कॉन्क्लेव 2026’ 6 अक्टूबर को भोपाल में होगा अमित शाह का भोपाल दौरा: 255 करोड़ के डेयरी प्लांट का किया भूमिपूजन सीएम मोहन यादव की बड़ी सौगात, 'भोपाल मास्टर प्लान-2047' का ड्राफ्ट तैयार
देश

पुलिस हिरासत में अतीक की तबीयत बिगड़ी अस्पताल ले जाया गया पत्नी शाइस्ता कर सकती है सरेंडर

माफिया अतीक अहमद की पुलिस कस्टडी में अचानक हालत बिगड़ गई। अशरफ के साथ पुलिस अस्पताल लेकर पहुंची है। इससे पहले पुलिस हथियार बरामद करने कौशाम्बी की तरफ ले गई थी। अतीक को भाई अशरफ के साथ पहले थाने ले जाया गया था। उसके बाद अस्पताल ले जाया गया था। दूसरी तरफ संभावना जताई जा रही है कि अतीक की पत्नी और असद की मां शाइस्ता शनिवार को सरेंडर कर सकती है। वह भी इस हत्याकांड मामले में आरोपी है। अतीक अहमद ने कबूल किया है कि वर्चस्व की आदावत में उमेश पाल की हत्या करवाई है। उमेश पाल उसकी जमीन पर कब्जा कर रहा था और सजा दिलवाना चाहता था। हत्या की साजिश जेल में रची थी।

असद का शव लेने पहुंचे नातेदार

इससे पहले पुलिस एनकाउंटर में मारे गए अतीक अहमद के बेटे असद का शव लेने अतीक के मुंह बोले बहनोई डा. मोहम्मद अहमद और उनके साथ उनका ड्राइवर और दो वकील झांसी पहुंचे। कागजी कार्यवाही शुरू कर दी गई है। यूपी पुलिस देर रात अतीक और अशरफ को कौशांबी लाने वाली थी। उनकी निशानदेही पर असलहा बरामद किया जा सकता है। बताया जा रहा है क‍ि एक टीम अशरफ और दूसरी टीम अतीक को लेकर निकली है। दोनों अलग-अलग गाड़ी में हैं। आज रात ही पुलिस उनकी निशानदेही पर असलहा बरामद कर सकती है। पुलिस अधिकारियों ने नाना और मौसा को रोक दिया है। पुलिस की देखरेख में शव को लाया जाएगा।

अर्जी पर शनिवार 15 अप्रैल को सुनवाई

असद के जनाजे में शामिल होने के लिए अतीक की अर्जी पर कोर्ट में कल सुनवाई होगी। उमेश पाल हत्याकांड में बनाए गए आरोपित अतीक अहमद के लड़के असद के जनाजे में शामिल होने के लिए अतीक अहमद ने बतौर पिता अदालत में अर्जी दी है। अर्जी पर शनिवार 15 अप्रैल को सुनवाई होगी।

Related Articles

Back to top button