ब्रेकिंग
बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l प्रधानमंत्री मोदी जी के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के स्वर्णिम 12 साल सुप्रीम कोर्ट सख्त: फैसले लटकाए तो जवाब देना होगा अब फ्री में नहीं चला सकेंगे Facebook, Instagram और व्हाट्सऐप, Meta ने लॉन्च किया रिचार्ज प्लान सुशासन तिहार से सुखराम के चेहरे पर लौटी मुस्कान 5 घरेलु मसाले जो इम्युनिटी बढ़ने में रामबाण से कम नहीं – जानें इस्तेमाल करने का तरीका मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए ग्लाइसेमिक इंडेक्स और ग्लाइसेमिक लोड क्यों महत्वपूर्ण है।
देश

तेजी के बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले पिछले 24 घंटों में 10093 नए मामले 19 की मौत

देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में एक बार फिर तेजी देखी जा रही है। एक बार फिर से टेंशन बढ़ गई है। कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। इन दिनों नए संक्रमित मरीजों की संख्या औसतन 10,000 से ज्यादा आ रही है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 10,093 नए मामले सामने आए हैं, जबकि अलग-अलग राज्यों से कुल 19 मौतों की जानकारी मिली है। इसके साथ ही एक्टिव मरीजों की संख्या 57,542 हो गई है। महाराष्ट्र में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 660 नये मामले दर्ज के गए है। इस दौरान 2 लोगों की मौत की खबर सामने आई है।

बढ़ रही है संख्या

देश में रोजाना संक्रमण की दर भी 5.61 फीसदी हो गई है, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 4.78 फीसदी है। देश में पिछले 24 घंटे में 19 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई है। अब तक कुल 5,31,114 संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल मृत्यु दर 1.19 फीसदी है। वहीं रिकवरी की बात करें तो देश में पिछले 24 घंटे में 6,248 लोग ठीक भी हुए हैं। रिकवरी रेट अभी 98.68 फीसदी है।

नये मामलों में गिरावट

देश में शनिवार को 10753 नए मामले सामने आए थे। इस दौरान 27 लोगों की मौत हो गई थी। हालांकि कल के मुकाबले आज नए मामलों में गिरावट देखने को मिल रही है। दो दिन पहले यानी शुक्रवार को 11,109 मामले सामने आए थे।बता दें कि Covid-19 के बढ़ते केस को देखते हुए केरल सरकार ने नई गाइडलाइंस जारी की है, राजस्‍थान के राज्यपाल भी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं।

Related Articles

Back to top button