ब्रेकिंग
बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l प्रधानमंत्री मोदी जी के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के स्वर्णिम 12 साल सुप्रीम कोर्ट सख्त: फैसले लटकाए तो जवाब देना होगा अब फ्री में नहीं चला सकेंगे Facebook, Instagram और व्हाट्सऐप, Meta ने लॉन्च किया रिचार्ज प्लान सुशासन तिहार से सुखराम के चेहरे पर लौटी मुस्कान 5 घरेलु मसाले जो इम्युनिटी बढ़ने में रामबाण से कम नहीं – जानें इस्तेमाल करने का तरीका मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए ग्लाइसेमिक इंडेक्स और ग्लाइसेमिक लोड क्यों महत्वपूर्ण है।
देश

अब राहुल गांधी का हमनाम भी अयोग्य घोषित जानिए कारण

मानहानि के केस में दोषी ठहराए जाने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी संसद सदस्यता चली गई है। इसको लेकर खूब राजनीति हो रही है। इस बीच, राहुल गांधी के हमनाम को लेकर रोचक खबर आई है।

2019 में राहुल गांधी ने अमेठी के साथ ही वायनाड से चुनाव लड़ा था। अमेठी में स्मृति ईरानी के हाथों हार मिली, लेकिन वायनाड में जीत गए। वायनाड में राहुल के खिलाफ चुनाव लड़ने वालों में राहुल गांधी पिता वलसम्मा भी शामिल थे।

राहुल गांधी पिता वलसम्मा को 2196 वोट मिले थे, जबकि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने यह चुनाव 7 लाख मतों से जीता था।

राहुल गांधी के हमनाम को भारी पड़ी यह गलती

हमनाम का चुनाव लड़ना आम बात है। यह लोग सामने वाली नामचीन हस्ती का हमनाम होने का फायदा उठाना चाहते हैं। वहीं चुनाव आयोग के नियमों के मुताबिक, इसको भी चुनाव प्रचार में हुए खर्च का विवरण देना होता है। राहुल गांधी के हमनाम को इसलिए अयोग्य ठहराया गया है, क्योंकि उन्होंने चुनाव प्रचार में हुए खर्च का विवरण नहीं दिया।

पूरे प्रकरण में दिलचस्प बात यह है कि दोनों राहुल गांधी पर कुछ दिनों के अंतराल में ही कार्यवाही की गई है। पिछले हफ्ते ही राहुल गांधी को मोदी सरनेम मानहानि केस में दोषी ठहराया गया था और इसके बाद उनकी सदस्यता रद्द कर दी गई थी।

Related Articles

Back to top button