ब्रेकिंग
सरकारी दफ्तरों में 10 से 6 उपस्थिति अनिवार्य,CM के आदेश पर वल्लभ-सतपुड़ा और विंध्याचल भवन में छापामा... छत्तीसगढ़ में दौड़ेगी मेट्रो, वित्त मंत्री ने बजट में 9450 करोड़ का ऐलान किया इन दो शहरों में भी लागू होगी पुलिस कमिश्नर प्रणाली, गृहमंत्री का बड़ा एलान 10 प्रतिशत महंगी होगी बिजली! आम जनता को बड़ा झटका देने की तैयारी CG Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से, पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण, सरकार को घेरन... सरकार का बड़ा फैसला,शराब प्रेमियों को झटका! Chhattisgarh में होली पर बंद रहेंगी शराब दुकानें सुप्रीम कोर्ट बोला-फ्री खाना मिलेगा तो लोग काम क्यों करेंगे,सरकारें रोजगार दें , देशसेवा का संकल्प और सफलता की उड़ान: मुंगेली की सुप्रिया सिंह बनी लेफ्टिनेंट मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के मोवा स्थित सतनाम भवन परिसर से “विशाल सतनाम स... देशभर में चलेंगी 1400 से अधिक होली-स्पेशल ट्रेन:इनमें SECR से गुजरेंगी 15 ट्रेनें, तिरुपति-रक्सौल के...
लाइफ स्टाइल

 Samsung ने लॉन्च किया सबसे सस्ता नया 5G स्मार्टफोन, जानें कीमत और फीचर्स

5G Smart Phone: स्मार्टफोन ब्रांड सैमसंग ने अपने नए 5G फोन Samsung Galaxy M14 5G को लॉन्च कर दिया है। इस फोन को 6.6 इंच के पीएलएस एलसीडी डिस्प्ले और Exynos 1330 चिपसेट के साथ पेश किया गया है। फोन में 6000mAh बैटरी के साथ फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। फोन में 128 जीबी तक की इंटरनल स्टोरेज और एंड्रॉइड 13 का सपोर्ट दिया गया है। चलिए जानते हैं फोन की कीमत और फीचर्स के बारे में…

Samsung Galaxy M14 5G की कीमत 
Samsung Galaxy M14 5G को फिलहाल यूक्रेन में लॉन्च किया गया है। फोन को जल्द भारत में लॉन्च किया जा सकता है। फोन दो स्टोरेज में आता है, इसकी 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज की कीमत UAH 8,299 (लगभग 18,300 रुपये) और 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत UAH 8,999 (लगभग 20,000 रुपये) है। हालांकि, सैमसंग ने अभी तक भारत और अन्य देशों में इस फोन को लॉन्च करने की घोषणा नहीं की है।

Samsung Galaxy M14 5G की स्पेसिफिकेशन
सैमसंग गैलेक्सी एम 14 5जी को 6.6 इंच का फुल एचडी प्लस पीएलएस एलसीडी डिस्प्ले मिलता है, जो (2408X1080 पिक्सल) रिजॉल्यूशन के साथ आता है। फोन में ऑक्टा-कोर Exynos 1330 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी तक की स्टोरेज मिलती है। फोन में एंड्रॉयड 13 आधारित वन यूआई मिलता है।

Samsung Galaxy M14 5G का कैमरा
Samsung Galaxy M14 5G के कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में ट्रिपल-रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का  f / 1.8 अपर्चर के साथ आता है। सेकेंडरी कैमरा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और तीसरा सेंसर 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा मिलता है। सेल्फी के लिए फोन में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।

Samsung Galaxy M14 5G की बैटरी
Samsung Galaxy M14 5G स्मार्टफोन में 6000 एमएएच की बैटरी पैक की गई है, जो टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट और 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में बॉक्स के साथ चार्जर नहीं मिलता है। स्मार्टफोन में साइड में फिंगरप्रिंट स्कैनर भी है।

 

Related Articles

Back to top button