ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
मध्यप्रदेश

कचनार सिटी में विराजे 76 फीट ऊंचे महादेव को देखने खिंचे चले आते हैं लाेग

जबलपुर। विजय नगर क्षेत्र के अंतर्गत् कचनार सिटी के बड़े महादेव की प्रतिमा देखने लोग अनायास ही चले आते हैं। कचनार सिटी मंदिर के नाम से प्रसिद्ध इस रमणीय स्थल पर खुले आसमान के नीचे भगवान शिव की खूबसूरत करीब 76 फीट ऊंची प्रतिमा विराजमान है। ध्यान मुद्रा में बैठे शिव की प्रतिमा के सामने ही उनके सेवक नंदी भी बड़े स्वरूप में खड़े हैं। भगवान जहां विराजमान है उनके नीचे गुफा बनाई गई है। गुफा के अंदर 12 शिवलिंग स्थापित किए गए हैं जो 12 ज्योतिर्लिंगों के प्रतिरूप हैं।

गुफा में एक दरवाजे से घुसते है और 12 शिवलिंगों के दर्शन करते हुए दूसरे दरवाजे से बाहर आ जाते है। करीब ढाई एकड़ मंदिर परिसर में लगे हरे भरे वृक्ष और मैदान में मुलायम घास है। यहां का वातावरण शांत और निर्मल है। यहां आने पर शांति की अनुभूति होती है। मंदिर में साफ-सफाई का भी पूरा ख्याल रखा जाता है। घूमने व शिव के दर्शन करने के लिए ये स्थल बेहद उपर्युक्त है। शिव की अप्रियतम प्रतिमा के दर्शन करने दूर-दूर से लोग आते हैं। ये प्रतिमा साल 2005 में एक बिल्डर द्वारा स्थापित कराई थी।

गर्भ गृह में स्थापित भगवान शिव का परिवार

आपको मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वारा के ऊपर शिव भगवान और माता पार्वती की प्रतिमा देखने मिलेगी। मंदिर के भीतर प्रवेश करने के बाद शिव भगवान की विशाल प्रतिमा है। मंदिर की गुफा के अंदर एक और गुफा बनी हुई है, जो मंदिर का गर्भ गृह है। गर्भ गृह में भगवान शिव, माता पार्वती, गणेश जी, कार्तिकेय भगवान सहित नंदी स्थापित हैं। यह गर्भ ग्रह पूजन के लिए खुलता है।

मंदिर में बना बगीचा मोह लेता है मन

मंदिर परिसर में खूबसूरत गार्डन भी है, जो यहां की खूबसूरती में चार चांद लगाता है। यहां आने वाले पर्यटकों का मन भी मोह लेता है। इसमें शिव भगवान की भव्य प्रतिमा के अतिरिक्त और भी प्रतिमाएं बनाई गई हैं, जो बेहद सुंदर हैं। ये प्रतिमाएं भगवान गणेश, श्री कृष्ण एवं सप्त ऋषियों की है, जो शिव भगवान का भजन करने की मुद्रा में हैं। चारों तरफ फैली हरियाली गर्मी में ठंडक प्रदान करती है।

रात में लाइटिंग करती है आकर्षित, खानपान की सुविधा भी

मंदिर परिसर रात में खूबसूरत रंग-बिरंगी की रोशनी में जगमगा उठता है। रात में यहां आने वालों को अलग ही नजारा देखने मिलता है। शाम को रोजाना महादेव की आरती होती है। मंदिर परिसर के बाहर मंदिर के बाहर खान-पान के स्टाल , रेस्टोरेंट भी है। वाहन पर्किग, पीने के पानी की व्यवस्था व अन्य सुविधा मिल जाती है।

ऐसे पहुंचें कचनार सिटी शिव मंदिर

दूरी- रेलवे स्टेशन से सात किमी

बस स्टैंड- दो किमी

साधन- आटो, मेट्रो बस, निजी वाहन

Related Articles

Back to top button