ब्रेकिंग
सरकारी दफ्तरों में 10 से 6 उपस्थिति अनिवार्य,CM के आदेश पर वल्लभ-सतपुड़ा और विंध्याचल भवन में छापामा... छत्तीसगढ़ में दौड़ेगी मेट्रो, वित्त मंत्री ने बजट में 9450 करोड़ का ऐलान किया इन दो शहरों में भी लागू होगी पुलिस कमिश्नर प्रणाली, गृहमंत्री का बड़ा एलान 10 प्रतिशत महंगी होगी बिजली! आम जनता को बड़ा झटका देने की तैयारी CG Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से, पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण, सरकार को घेरन... सरकार का बड़ा फैसला,शराब प्रेमियों को झटका! Chhattisgarh में होली पर बंद रहेंगी शराब दुकानें सुप्रीम कोर्ट बोला-फ्री खाना मिलेगा तो लोग काम क्यों करेंगे,सरकारें रोजगार दें , देशसेवा का संकल्प और सफलता की उड़ान: मुंगेली की सुप्रिया सिंह बनी लेफ्टिनेंट मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के मोवा स्थित सतनाम भवन परिसर से “विशाल सतनाम स... देशभर में चलेंगी 1400 से अधिक होली-स्पेशल ट्रेन:इनमें SECR से गुजरेंगी 15 ट्रेनें, तिरुपति-रक्सौल के...
मध्यप्रदेश

स्क्रैप प्रमाणपत्र देने के बाद ही नए सरकारी वाहन खरीदने के लिए मिलेगा बजट

भोपाल। केंद्र सरकार की स्क्रैप पालिसी के तहत 15 वर्ष पुराने सरकारी वाहनों को स्क्रैप करना अनिवार्य कर दिया गया है। नए वाहन खरीदने के लिए संबंधित विभाग को वाहनों के स्क्रैप कराने का प्रमाणपत्र देना होगा, तभी वित्त विभाग नए वाहन खरीदने के लिए बजट आवंटित करेगा। ऐसे में अब सभी विभाग 15 वर्ष पुराने वाहनों को सूचीबद्ध कर स्क्रैप कराने की तैयारी में जुट गए हैं।

प्रदेश में सरकारी वाहनों को स्क्रैप कराने पर केंद सरकार डेढ़ सौ करोड़ रुपये अनुदान भी देगी। यह अनुदान राज्य के सरकारी कार्यालयों, निकायों, उपक्रमों, त्रिस्तरीय पंचायतों में चल रहे 15 वर्ष या इससे अधिक वर्ष पुराने सरकारी वाहनों को स्क्रैप कराने पर दिया जाएगा।

परिवहन विभाग ने सभी विभाग प्रमुखों से 15 से 20 वर्ष पुराने आन रोड एवं आफ रोड वाहनों की जानकारी मांगी है, प्रदेशभर में स्क्रैप योग्य वाहनों की जानकारी एकत्र कर केंद्र सरकार को भेजी जाएगी। इधर, विभागों के लिए नए सरकारी वाहन क्रय करने में ईवी (इलेक्ट्रिकल व्हीकल) को प्राथमकिता देने पर भी विचार किया जा रहा है।

दो चरणों में 75-75 करोड़ रुपये देगी केंद्र सरकार

केंद्र की शर्त के अनुसार यदि राज्य सरकार 15 वर्ष से अधिक पुराने वाहनों को स्क्रैप कराने का आदेश जारी करती है तो उसे पहले चरण में 75 करोड़ रुपये तत्काल जारी कर दिए जाएंगे जबकि शेष 75 करोड़ रुपये टाइम लिमिट में वाहन स्क्रैप कराने पर दिए जाएंगे। इसके अलावा केंद्र सरकार के वर्तमान नियम अनुसार, जिन सरकारी वाहनों की आयु 15 वर्ष पूर्ण हो चुकी है, अब उनका नवीनीकरण भी नहीं होगा और ऐसे वाहनों को अनिवार्य रूप से स्क्रैप कराना होगा।

स्क्रैप कराने की शर्त पर मिलेगी बकाया मोटरयान कर में 90 प्रतिशत की छूट

स्क्रैप कराने की शर्त पर बकाया मोटरयान कर में 90 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। राज्य के परिवहन विभाग ने पंजीकृत वाहन स्क्रैपिंग सुविधा सेंटर में वाहन स्क्रैप कराने की शर्त पर उन सभी वाहनों को जो किसी भी आयु वर्ग के हैं, पर बकाया मोटरयान कर एवं शास्ति का एकमुश्त भुगतान करने पर 90 प्रतिशत तक छूट प्रदान करने का प्रविधान किया है। यह छूट 31 मार्च 2024 तक दी जाएगी। इस अवधि के अंदर बकायादार एकमुश्त भुगतान करता है, तो उसे भुगतान की राशि में 90 प्रतिशत तक छूट प्रदान की जाएगी, लेकिन भुगतान के बाद उसे अपना वाहन स्क्रैप कराना जरूरी होगा।

Related Articles

Back to top button