ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
धार्मिक

भाग्य का नहीं मिल रहा है साथ तो मंगलवार को करें ये उपाय

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सप्ताह के प्रत्येक दिन का संबंध किसी न किसी ग्रह एवं देवता से होता है। मंगलवार भगवान श्री रामचंद्र के परम भक्त हनुमान जी महाराज को समर्पित है। इस दिन विधि-विधान के साथ हनुमान जी की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। जीवन के हर क्षेत्र में सफलता और मुश्किल परिस्थियों में लड़ने की शक्ति मिलती है। वहीं, मंगलवार मंगल ग्रह से संबंध रखता है।

मंगल को साहस, शक्ति, परिश्रम का कारक माना गया है। संकट या परेशानी के समय मनुष्य की ऊर्जा में हानि होती है। सनातन धर्म ग्रंथों में मंगलवार को सबसे शुभ और कल्याणकारी माना गया है। इस दिन श्री रामचंद्र के परम भक्त हनुमान जी अपने भक्तों की सुध लेते हैं।

यदि आपको ऐसा लग रहा है कि सफलता हाथ लगते-लगते चूक जाती है और कहीं भी कामयाबी हासिल नहीं हो रही है, भाग्य का साथ नहीं मिल रहा है, तो मंगलवार को कुछ उपाय करें। आपको निश्चित तौर पर लाभ मिलेगा और हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

मंगलवार के ये उपाय

1.मंगलवार को भगवान श्री रामचंद्र के मंदिर जाएं। हनुमान जी के श्री रूप के मस्तक का सिंदूर दाहिने हाथ के अंगूठे से लेकर सीता माता के श्री रूप के श्री चरणों में लगा दें और अपनी मनोकामना पूरी करने के लिए प्रार्थना करें।

2.यदि आप शनि दोष से पीड़ित हैं तो मंगलवार को काली उड़द, कोयले की एक पोटली बनाकर इसमें एक सिक्का भी डाल लें। अब इस पोटली को अपने ऊपर से उसार कर किसी नदी में प्रवाहित कर दें। इस उपाय को करने के बाद किसी हनुमान मंदिर में जाकर राम नाम का जप करें इससे शनि दोष का प्रभाव कम हो जाएगा।

3. मंगलवार की सुबह धागे में चार मिर्ची नीचे तथा तीन मिर्च ऊपर और बीच में नींबू पिरोकर घर और व्यवसाय के दरवाजे पर लटका दें। इससे नकारात्मकता समाप्त होती है और सकारात्मकता का संचार होता है

4.मंगलवार को काले तिल, जौ का आटा और तेल मिला कर आटा गूंथ लें। इस आटे से एक रोटी बना कर उस पर तेल और गुड़ चुपड़ कर जिस को नजर लगी हो उस पर से सात बार उवारकर भैंस को खिलाएं।

5.आप नौकरी पाना चाहते हैं या बिजनेस में तरक्की चाहते हैं, तो मंगलवार को मंदिर में जाएं और हनुमान जी का दर्शन करें। उनके लिए एक दीपक जलाएं। फिर उनके समक्ष बैठकर सुंदरकांड का पाठ करें। ऐसा आप 5 या 11 मंगलवार करें. हनुमान जी आपकी मनोकामना पूरी करेंगे।

6. यदि आप नौकरी के लिए इंटरव्यू देने जा रहे हैं, तो उस दिन स्नान के बाद हनुमान चालीसा का पाठ कर और हनुमान जी की पूजा करके जाएं.।आपको सफलता मिलेगी, हनुमत कृपा से आपके सभी प्रकार के भय दूर हो जाएंगे।

डिसक्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारी/ सामग्री/ गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ धार्मिक मान्यताओं/ धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें।

Related Articles

Back to top button