ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
छत्तीसगढ़

प्रेमी से शादी करने की जिद में अड़ी शादीशुदा महिला, पहुंची थाने और करने लगी ये काम, काबू में करने कांस्टेबलों के छूटे पसीने

हमीरपुरः शादी सीजन की शुरूआत के साथ ही इससे सबंधित कई खबरें वायरल होनी भी शुरू हो गई है। कभी प्रेमिका मंडप पहुंच जाती है तो कभी प्रेमी शादी के दौरान बखेड़ा खड़ा कर देता है। आज हम आपको एक ऐसी ही किस्से के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे जानकर आप भी हैरान रहे जाएंगे। दरअसल एक शादीशुदा महिला प्रेमी से शादी की अर्जी लेकर कोतवाली पहुंची विवाहिता ने सीओ के सामने जमकर हंगामा किया। कुर्सियां पटकते हुए अपना मोबाइल भी तोड़ दिया। ये पूरा मामला उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले का है।

 मिली जानकारी के अनुसार बसेला गांव निवासी अनिल शर्मा की पत्नी काजल शर्मा अचानक कोतवाली पहुंचीं। काजल ने शुरुआत में अपनी बात सामान्य तरीके से रखते हुए बताया पिछले साल 18 फरवरी को उसकी शादी हुई थी। लेकिन अब वो प्रेमी के साथ रहना चाहती है। सीओ समेत तमाम पुलिसकर्मी महिला को समझा रहे थे, तभी वो अचानक से हिंसक और उतावली होती गईं। वो शोरशराबा करते हुए कुर्सियां पटकने लगीं। जमीन पर हाथ पैर पटकने लगी। शादी के जोड़े में कोतवाली पहुंची युवती ने ऐसा रौद्र रूप दिखाया कि सभी लोग भौंचक्का रह गए।

यह देख वहां मौजूद दो महिला कांस्टेबलों ने उसे काबू करने का प्रयास किया। महिला इतनी उग्र थी कि एक कांस्टेबल को लेकर जमीन पर गिर गई। जमीन पर मोबाइल पटक कर तोड़ दिया। महिला कांस्टेबल किसी तरह उसे पकड़ केबिन में ले गईं। यहां समझा बुझा कर उसको शांत किया। सीओ ने कहा महिला की हरकतें देख कर लगता है, उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। उसे मायके और ससुराल पक्ष की सुपुर्दगी में दे दिया है। साथ ही, परिजनों को डॉक्टर को दिखवाने को भी कहा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button