ब्रेकिंग
सरकारी दफ्तरों में 10 से 6 उपस्थिति अनिवार्य,CM के आदेश पर वल्लभ-सतपुड़ा और विंध्याचल भवन में छापामा... छत्तीसगढ़ में दौड़ेगी मेट्रो, वित्त मंत्री ने बजट में 9450 करोड़ का ऐलान किया इन दो शहरों में भी लागू होगी पुलिस कमिश्नर प्रणाली, गृहमंत्री का बड़ा एलान 10 प्रतिशत महंगी होगी बिजली! आम जनता को बड़ा झटका देने की तैयारी CG Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से, पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण, सरकार को घेरन... सरकार का बड़ा फैसला,शराब प्रेमियों को झटका! Chhattisgarh में होली पर बंद रहेंगी शराब दुकानें सुप्रीम कोर्ट बोला-फ्री खाना मिलेगा तो लोग काम क्यों करेंगे,सरकारें रोजगार दें , देशसेवा का संकल्प और सफलता की उड़ान: मुंगेली की सुप्रिया सिंह बनी लेफ्टिनेंट मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के मोवा स्थित सतनाम भवन परिसर से “विशाल सतनाम स... देशभर में चलेंगी 1400 से अधिक होली-स्पेशल ट्रेन:इनमें SECR से गुजरेंगी 15 ट्रेनें, तिरुपति-रक्सौल के...
मध्यप्रदेश

डिंडौरी में राहुल गांधी की सांसद सदस्यता रद्द करने का विरोध

डिंडौरी। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी की सांसद सदस्यता रद होने का विरोध जताया गया है। सदस्यता रद करने को लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष रुदेश परस्ते की अगुवाई में कांग्रेस ने बस स्टैंड के पास मुख्य मार्ग में चक्का जाम कर दिया है। कांग्रेसी मुख्य मार्ग में धरने में बैठ गए हैं। इनके धरने पर इस तरह बैठने के कारण आवागमन प्रभावित होता रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। प्रदर्शनकारियों को समझाइश देने का प्रयास किया जा रहा है।

प्रदर्शन के दौरान शामिल कांग्रेसी नेता रमेश राजपाल द्वारा आरोप लगाया गया कि राहुल गांधी की सांसद पद की सदस्यता गलत तरीके से रद्द की गई है। इसका विरोध जताया जा रहा है। इस दौरान युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी भी प्रदर्शन में शामिल हो रहे हैं। काफी देर से आवागमन बाधित है। इससे लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ रहा है।

Related Articles

Back to top button