ब्रेकिंग
बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l प्रधानमंत्री मोदी जी के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के स्वर्णिम 12 साल सुप्रीम कोर्ट सख्त: फैसले लटकाए तो जवाब देना होगा अब फ्री में नहीं चला सकेंगे Facebook, Instagram और व्हाट्सऐप, Meta ने लॉन्च किया रिचार्ज प्लान सुशासन तिहार से सुखराम के चेहरे पर लौटी मुस्कान 5 घरेलु मसाले जो इम्युनिटी बढ़ने में रामबाण से कम नहीं – जानें इस्तेमाल करने का तरीका मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए ग्लाइसेमिक इंडेक्स और ग्लाइसेमिक लोड क्यों महत्वपूर्ण है।
मध्यप्रदेशमुख्य समाचारराजनीति

भोपाल में कहा, ‘मोदी यानी हर गारंटी पूरी होने की गारंटी है। जंबूरी मैदान में भाजपा के कार्यकर्ता महाकुंभ को संबोधित किया।

PM ने जंबूरी मैदान में भाजपा के कार्यकर्ता महाकुंभ को संबोधित किया। उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस ने अपनी सारी इच्छाशक्ति खो दी है। कांग्रेस के जमीन से जुड़े नेता चुपचाप मुंह पर ताला लगाकर बैठ गए हैं। कांग्रेस पहले बर्बाद हुई, बैंक करप्ट हुई, अब अपना ठेका दूसरे लोगों को दे दिया है। ये ग्राउंड पर कांग्रेस का हर कार्यकर्ता महसूस कर रहा है। कांग्रेस जमीन पर लगातार खोखली हो रही है।’मोदी खुली जीप में कार्यकर्ताओं के बीच होते हुए मंच तक पहुंचे। साथ में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और BJP प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा।

युवाओं पर पीएम का फोकस

युवाओं को फोकस करते हुए उन्होंने कहा कि अपने नाना, नानी, माता-पिता से पूंछिए कि उन्हें अभाव में रखने की सिर्फ कांग्रेस जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि भाजपा वंदे भारत जैसी आधुनिक ट्रेन मिली है। भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन प्रशंसा हर कोई कर रहा है।

देश के प्रधानमंत्री पीएम नरेंद्र मोदी आज भोपाल चुके हैं। भोपाल के जंबूरी मैदान में होने वाले बीजेपी महाकुंभ में शामिल होने के लिए उनका आगमन हो चूका है। स्टेट हेंगर से रोड शो करते हुए पीएम मोदी भेल स्थित जंबूरी मैदान में पहुंच गए हैं। जहां हाथ जोड़कर उन्होंने सभी का अभिनंदन किया है।

कार्यक्रम में पीएम का उद्बोधन

ये महान संकल्प दिखाता है कि मध्यप्रदेश के मन में क्या है। ये संकल्प दिखाता है भाजपा और उसके हर कार्यकर्ता का बुलंद हौसला। मेरे परिवार जनों एमपी को देश का दिल कहा जाता है। भाजपा के साथ देश के इस दिल का जुड़ाव विशेष ही रहा है। भाजपा को एमपी के लोगों ने हमेशा भरपूर आशीर्वाद दिया है।

PM का मध्यप्रदेश में यह 6 महीने में 7वां दौरा है। इससे पहले इसी महीने 14 सितंबर को वे सागर के बीना आए थे। यहां उन्होंने पेट्रो केमिकल प्लांट की आधारशिला रखी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button