ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
देश

यात्रियों के लिए बड़ी राहत रेलवे चलाएगा समर स्पेशन ट्रेन आसानी से मिलेगा टिकट

भारतीय रेलवे ने यात्रियों को बड़ा तोहफा दिया है। गर्मी और गंगा पुष्करालु फेस्टिवल को देखते हुए रेलवे ने कई ट्रेनों को चलाने का फैसला किया है। अगर आप घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो कंफर्म टिकट पाने का अच्छा मौका है। रेलवे बोर्ड द्वारा जारी की गई प्रेस रिलीज के अनुसार, विशाखापत्तनम और वाराणसी के बीच स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की।

कब से शुरू होगी स्पेशल ट्रेनें

विशाखापत्तनम से वाराणसी के लिए गंगा पुष्करालु के लिए स्पेशल ट्रेनें 19 अप्रैल और 26 अप्रैल को चलगी। वापसी के दौरान ट्रेनें 20 और 27 अप्रैल को चलेंगी। विशाखापत्तनम से वाराणसी और वापसी की ट्रेनें अगले महीने 5 दिन चलेंगी। जून में 11 जोड़ी स्पेशन ट्रेन संचालित की जाएंगी।

सांसद नरसिम्हा के हस्तक्षेप के बाद मिली मंजूरी

अधिकारिक बयान के अनुसार, सांसद जीवीएल नरसिम्हा राव के हस्तक्षेप के बाद ही रेलवे बोर्ड ने मंजूरी दी। नरसिम्हा राव ने कहा, ‘तीर्थयात्रियों के लिए समय पर विशेष ट्रेनों को मंजूरी देने में सहायता मिली है। इससे दोनों राज्यों के बीच व्यापार को बढ़ावा मिलेगा और यात्रियों को आने जाने में परेशानी नहीं होगी।’

देशभर में स्पेशल ट्रेन

वहीं, भारतीय रेलवे गर्मी के मौसम में 217 स्पेशल ट्रेन चलाएगा। इस बीच मध्यप्रदेश की पहली वंदे भारत ट्रेन आरकेएमपी से हजरत निजामुद्दीन के बीच शुरू होने के बाद भोपाल से जबलपुर-रीवा के लिए चलाने की तैयारी है। रेलवे सूत्रों के मुताबिक, इस ट्रेन को जबलपुर से इंदौर के बीच चलाया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button