ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
मध्यप्रदेश

शादी के तीन माह बाद युवती ने लगाई थी फांसी दहेज हत्या में पति गिरफ्तार

भोपाल। छोला मंदिर थाना इलाके में 18 मार्च को एक युवती ने ससुराल में फांसी लगा ली थी। तीन माह पहले उसकी शादी हुई थी। पुलिस जांच में पता चला कि शादी के बाद से ही पति और ससुराल वाले दहेज में लग्जरी कार लाने की मांग को लेकर उसे प्रताडि़त करते थे। इसके चलते उसने इस तरह का कदम उठा लिया। जांच के बाद गुरुवार को पुलिस ने पति, जेठ, जेठानी सहित पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया। आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। फरार आरोपितों की तलाश की जा रही है।

छोला मंदिर थाना पुलिस के मुताबिक ग्राम माहोली निवासी 25 वर्षीय सपना लोधी की शादी आठ दिसंबर 2022 को क्षेत्र में रहने वाले जितेंद्र लोधी के साथ हुई थी। जितेंद्र खेती करने के साथ ही मछली पालन का भी काम करता है। 18 मार्च की रात करीब 10 बजे सपना ने ससुराल में फांसी लगा ली थी। पति जितेंद्र और जेठ घनश्याम सपना को फंदे से उतारकर पास के एक निजी अस्पताल पहुंचे थे। वहां चेक करने के बाद डाक्टर ने सपना को मृत घोषित कर दिया था। घनश्याम ने अस्पताल से घटना की जानकारी सपना के भाई सौरभ को फोन पर दी थी। उसके बाद वे लोग सपना का शव अस्पताल में छोड़कर चले गए थे। इस मामले में पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला था। सपना के मायके वालों के बयान दर्ज किए गए। उसमें पता चला कि शादी के बाद से ही पति और ससुराल के अन्य लोग दहेज में स्कार्पियो की मांग को लेकर सपना को लगातार प्रताडि़त कर रहे थे। परेशान होकर सपना ने खुदकुशी कर ली। जांच के बाद पुलिस ने पति जितेंद्र, जेठ घनश्याम, राजेश एवं जेठानी सविता और ज्‍योति के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Back to top button