ब्रेकिंग
बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l प्रधानमंत्री मोदी जी के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के स्वर्णिम 12 साल सुप्रीम कोर्ट सख्त: फैसले लटकाए तो जवाब देना होगा अब फ्री में नहीं चला सकेंगे Facebook, Instagram और व्हाट्सऐप, Meta ने लॉन्च किया रिचार्ज प्लान सुशासन तिहार से सुखराम के चेहरे पर लौटी मुस्कान 5 घरेलु मसाले जो इम्युनिटी बढ़ने में रामबाण से कम नहीं – जानें इस्तेमाल करने का तरीका मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए ग्लाइसेमिक इंडेक्स और ग्लाइसेमिक लोड क्यों महत्वपूर्ण है।
देश

पुलिस को देख अवैध शराब से भरी बोलेरो छोड़ भागा तस्कर

मुरैना। अवैध शराब की सूचना मिलने के बाद कार्रवाई को पहुंची पुलिस टीम को देखते ही शराब तस्कर अवैध शराब से भरी बोलेरो को छोड़ भागा। मामला सिहोनियां थाना क्षेत्र का है, जहां बोलेरो गाड़ी के आधार पर पुलिस, आरोपितों तक पहुंचने के प्रयास कर रही है।

मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई

दरअसल, रविवार तड़के सिहोनिया थाना प्रभारी रूबी तोमर को मुखबिर ने सूचना दी कि पोरसा की ओर से अवैध शराब से भरी बोलेरो आई है, जो कटैलापुरा गांव की ओर गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम कटैलापुरा पहुंची, जैसे ही पुलिस गांव के मंदिर के पास पहुंची, तो वहां से एक युवक बोलेरो गाड़ी से उतरकर खेतों की ओर भाग गया। मामला संदिग्ध लगने के बाद दो पुलिसकर्मियों ने भागे हुए बदमाश का पीछा किया, लेकिन वह चकमा देकर भाग गया। पुलिस ने बोलेरो क्रमांक एमपी 06 सीए 1463 की तलाशी ली तो उसमें देसी शराब की 11 पेटी भरी हुई थीं। जब्त हुई शराब की कीमत 33 हजार 500 रुपये आंकते हुए पुलिस ने अज्ञात आरोपित पर आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Back to top button