ब्रेकिंग
भोपाल मेट्रो: रोज करीब 5 लाख रुपये खर्च, महीनेभर में सिर्फ 5 लाख रुपये की आय पंडित सुंदरलाल शर्मा केंद्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान (पीएसएससीआईवीई), एनसीईआरटी भोपाल की हरियाली पर फिर खतरा, शिवाजी नगर से चार इमली तक री-डेंसिफिकेशन की तैयारी क्या दतिया में फिर से उपचुनाव होगा? बढ़ेंगी घनश्याम सिंह की मुश्किलें? मध्य प्रदेश में लागू नहीं होगा 27 प्रतिशत OBC आरक्षण, 14% मान्य, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला 450 करोड़ के रेलवे स्टेशन की व्यवस्था पर सवाल, प्लेटफॉर्म पर घूमती दिखीं भैंसें MPPSC की परीक्षा अगले साल दो बार होगी , 12 मेडिकल कॉलेज बनेंगे , सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान CM यूथ कॉन्क्लेव 2026’ 6 अक्टूबर को भोपाल में होगा अमित शाह का भोपाल दौरा: 255 करोड़ के डेयरी प्लांट का किया भूमिपूजन सीएम मोहन यादव की बड़ी सौगात, 'भोपाल मास्टर प्लान-2047' का ड्राफ्ट तैयार
मुख्य समाचार

लगातार बदल रह मौसम का मिजाज! इन राज्यों में हो सकती है जोरदार बारिश, यहां जानें पूरा अपडेट

नई दिल्ली। मौसम का मिजाज लगातार बदलता जा रहा है। फरवरी महीने ने इस बार गर्मी के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। मार्च की शुरुआत हो चुकी है। इस महीने के दूसरे सप्ताह तक लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। दावा किया जा रहा है कि मार्च महीने में ही अप्रैल-मई जैसी हीटवेव चलेगी। पिछले 13 साल में पांच बार पारा मार्च में 40 के पार जा चुका है। आशंका जताई जा रही है कि इस साल भी तापमान 40 को क्रॉस करेगा।

वहीं कुछ राज्यों में गर्मी के साथ बारिश के आसार भी दिखाई दे रहे है। मौसम विभाग ने 3 और चार मार्च के लिए पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। वहीं, महाराष्ट्र, दक्षिणी मध्य प्रदेश, गुजरात में पांच से सात मार्च यानी तीन दिनों तक हल्की बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान, उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश में अधिकतम तापमान 29-34 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। औसत से तापमान तीन से पांच डिग्री ज्यादा है। गुजरात, विदर्भ, मराठवाड़ा, दक्षिणी कोंकण, गोवा, तटीय कर्नाटक और उत्तरी केरल में अधिकतम तापमान 36-39 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया, जोकि औसम से दो से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button