ब्रेकिंग
भोपाल मेट्रो: रोज करीब 5 लाख रुपये खर्च, महीनेभर में सिर्फ 5 लाख रुपये की आय पंडित सुंदरलाल शर्मा केंद्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान (पीएसएससीआईवीई), एनसीईआरटी भोपाल की हरियाली पर फिर खतरा, शिवाजी नगर से चार इमली तक री-डेंसिफिकेशन की तैयारी क्या दतिया में फिर से उपचुनाव होगा? बढ़ेंगी घनश्याम सिंह की मुश्किलें? मध्य प्रदेश में लागू नहीं होगा 27 प्रतिशत OBC आरक्षण, 14% मान्य, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला 450 करोड़ के रेलवे स्टेशन की व्यवस्था पर सवाल, प्लेटफॉर्म पर घूमती दिखीं भैंसें MPPSC की परीक्षा अगले साल दो बार होगी , 12 मेडिकल कॉलेज बनेंगे , सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान CM यूथ कॉन्क्लेव 2026’ 6 अक्टूबर को भोपाल में होगा अमित शाह का भोपाल दौरा: 255 करोड़ के डेयरी प्लांट का किया भूमिपूजन सीएम मोहन यादव की बड़ी सौगात, 'भोपाल मास्टर प्लान-2047' का ड्राफ्ट तैयार
छत्तीसगढ़

पत्नी ने रची पति के मौत की खौफनाक साजिश, बेटे-बेटी ने भी दिया साथ, रूह कंपा देगी वारदात

 जांजगीर-चांपा। जांजगीर की चांपा पुलिस ने हत्या के दो फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है और दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बता दे कि आरोपी पत्नी की पूर्व में गिरफ्तारी हो चुकी है। दरअसल, अरविंद कुमार वर्मा ने चांपा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उसके भाई धरमवीर अपने परिवार के साथ चांपा में रहते थे, तभी परिवारिक विवाद होने पर छोटू कुमार के द्वारा धरमवीर वर्मा की गला दबाकर हत्या कर दी थी।

मृतक की पत्नी सोमादेवी की पुत्र संदीप कुमार और उसकी पुत्री के द्वारा षड्यंत्र पूर्वक एक राय होकर धरमवीर वर्मा के शव को जुट के बोरे में भरकर तालाब में फेंक दिया था। मामले की रिपोर्ट पर पुलिस सभी आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 120B, 201 और 302 के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना में लिया था। मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी, तभी विवेचना के दौरान आरोपियों के घर में आने की सूचना प्राप्त होने पर चांपा पुलिस के द्वारा दबिश देकर आरोपी छोटू कुमार और संदीप कुमार को गिरफ्तार किया है और दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button