ब्रेकिंग
बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l प्रधानमंत्री मोदी जी के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के स्वर्णिम 12 साल सुप्रीम कोर्ट सख्त: फैसले लटकाए तो जवाब देना होगा अब फ्री में नहीं चला सकेंगे Facebook, Instagram और व्हाट्सऐप, Meta ने लॉन्च किया रिचार्ज प्लान सुशासन तिहार से सुखराम के चेहरे पर लौटी मुस्कान 5 घरेलु मसाले जो इम्युनिटी बढ़ने में रामबाण से कम नहीं – जानें इस्तेमाल करने का तरीका मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए ग्लाइसेमिक इंडेक्स और ग्लाइसेमिक लोड क्यों महत्वपूर्ण है।
मध्यप्रदेश

सिंघाड़े के आटे का फलाहार खाने करने से टीकमगढ़ में 50 छतरपुर में 15 लोग बीमार

छतरपुर/टीकमगढ़। नवरात्र के पहले दिन सिंघाड़े के आटे से बना फलाहार खाने से टीकमगढ़ में 50 और छतरपुर में 15 लोग बीमार हो गए। बताया जाता है कि दूषित आटा का उपयोग किए जाने से सभी की हालत बिगड़ी गई।

कई लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छतरपुर की बड़ामलहरा परिषद ने मुनादी कर दुकानदारों को फिलहाल कुट्टू और सिंघाड़े का आटा न बेचने की चेतावनी दी है वहीं लोगों से भी सावधान रहने की अपील की है। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में एक ही कंपनी का आटा सप्लाई होने से ऐसी स्थिति बनी है। आटा जब्त कर जांच की जा रही है।

छतरपुर के बड़ामलहरा में बुधवार शाम को कुट्टू व सिंघाड़े के आटे से बना फलाहार खाने से 15 लोग बीमार हुए। सभी को हाथों-पैरों में कंपन और उल्टी की शिकायत है। 22 वर्षीय भूपेंद्र पाठक, 40 वर्षीय अनीता मिश्रा, 35 वर्षीय रूपा मिश्रा, 15 वर्षीय रामजी मिश्रा, 40 वर्षीय राजेश मिश्रा और 13 वर्षीय श्याम मिश्रा सहित 10 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

अस्पताल पुहंचे प्रभारी एसएलआर अभिनव शर्मा को लोगों ने बताया कि बड़ामलहरा में चक्रेश जैन की दुकान से सिंघाड़े का आटा लिया था। इस आटे का हलवा बनाकर इस्तेमाल किया गया है। इसके बाद दुकान से आटा जब्त किया गया व नगर परिषद की ओर से मुनादी करवाई गई है कि कोई भी दुकानदार कुट्टू का आटा नहीं बेचे। लोगों से भी सावधान रहने के लिए कहा गया है।

उधर टीकमगढ़ में भी सिंघाड़े के आटा से बना सामान खाने के बाद आधा सैकड़ा लोग बीमार हो गए। गुरुवार की सुबह से जिला अस्पताल में फूड प्वाइजनिंग के मरीजों की लाइन लग गई। कुछ परिवारों के पूरे सदस्य ही बीमार थे। जतारा निवासी वंशी नामदेव ने बताया कि शाम को 6 बजे घर में सिंघाड़े के आटे की पूड़ियां बनीं तो सभी ने वह खाई। इसके बाद सभी का सिर चकराने लगा और कुछ ही देर में उल्टियां होने लगी।

बेहोश होने पर परिवार के सदस्य उन्हें लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचे। आराम न मिलने पर टीकमगढ़ जिला अस्पातल पहुंचे। अस्प्पताल में पलेरा, जतारा, बल्देवगढ़ सहित जिला मुख्यालय के मरीज भर्ती किए गए है। डॉ योगेश यादव ने बताया कि दूषित आटा का उपयोग से सभी की हालत बिगड़ी है, हालाकि सभी की हालत सामान्य है और चिंता की कोई बात नहीं है।

Related Articles

Back to top button