ब्रेकिंग
भोपाल मेट्रो: रोज करीब 5 लाख रुपये खर्च, महीनेभर में सिर्फ 5 लाख रुपये की आय पंडित सुंदरलाल शर्मा केंद्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान (पीएसएससीआईवीई), एनसीईआरटी भोपाल की हरियाली पर फिर खतरा, शिवाजी नगर से चार इमली तक री-डेंसिफिकेशन की तैयारी क्या दतिया में फिर से उपचुनाव होगा? बढ़ेंगी घनश्याम सिंह की मुश्किलें? मध्य प्रदेश में लागू नहीं होगा 27 प्रतिशत OBC आरक्षण, 14% मान्य, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला 450 करोड़ के रेलवे स्टेशन की व्यवस्था पर सवाल, प्लेटफॉर्म पर घूमती दिखीं भैंसें MPPSC की परीक्षा अगले साल दो बार होगी , 12 मेडिकल कॉलेज बनेंगे , सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान CM यूथ कॉन्क्लेव 2026’ 6 अक्टूबर को भोपाल में होगा अमित शाह का भोपाल दौरा: 255 करोड़ के डेयरी प्लांट का किया भूमिपूजन सीएम मोहन यादव की बड़ी सौगात, 'भोपाल मास्टर प्लान-2047' का ड्राफ्ट तैयार
छत्तीसगढ़

अज्ञात युवक को चोर समझकर गार्डस ने कर दी पीट-पीटकर हत्या, डंडे और लात-घुंसे मारने का वीडियो आया सामने, मचा बवाल

रायपुर। राजधानी रायपुर के डेंटल कॉलेज में घुसे अज्ञात युवक की पीट पीटकर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बीती देर रात रजबंधा मैदान में स्थित डेंटल कॉलेज कैंपस में घुसे अज्ञात युवक को चोर समझकर वहां तैनात तीन सुरक्षा गार्ड़ो ने रस्सी से बांधकर बेदम पिटाई की है, जिसके बाद आशंका इस बात की भी प्रबल है कि युवक की बेदम पिटाई के बाद मौके पर पहुंची।

सुपरवाइजर समेत 3 गार्ड्स को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी

पुलिस ने अज्ञात युवक की हालत बिगड़ने पर सिक्योरिटी गार्डस से साथ मिलकर मेकाहारा में भर्ती किया होगा। जहां आज देर शाम उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुख्ता सूत्रों के मुताबिक डेंटल कॉलेज कैंपस में मिडास सिक्योरिटी कंपनी के गार्डस तैनात है उनमें से पुलिस ने कंपनी के सुपरवाइजर समेत 3 गार्ड्स को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है।

पुलिस मामले को दबाने में जुटी

हालांकि पुलिस इस पुरे मामले पर ज्यादा कुछ बोलने से बच रही है और शार्ट पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहने की बात भी करते हुए। इस सनसनीखेज मामले को दबाने में जुटी है। पुख्ता सूत्रो के मुताबिक हिरासत में लिये गये तीनों गार्डस ने अज्ञात मृतक युवक के हाथ पैर रस्सी से बांधे है और उसके बाद डंडे और लात-घुंसे से बेदम पिटाई करते हुए एक वीडियो भी बनाया है, जिसे पुलिस ने आरोपियो के जब्त मोबाइल जांच में खुलासा हुआ कि मारते हुए वीडियो भी बनाया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button