देश
भाजपा नेता की हत्या के आरोपितों का पुलिस ने निकाला जुलूस बदमाश बोले- जुर्म करना पाप है पुलिस हमारी

रायपुर। राजधानी रायपुर के तिल्दा नेवरा इलाके में भाजपा नेता की हत्या मामले में पुलिस ने पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। रायपुर पुलिस ने आज सभी आरोपितों का जुलूस निकाला। इस दौरान हत्या के आरोपित यह नजर आए जुर्म करना पाप है, पुलिस हमारा बाप है। इन आरोपितों के जुलूस का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बतादें कि दो दिन पहले राजधानी रायपुर से सटे तिल्दा थाना इलाके में कुछ बदमाशों ने घर में घुसकर एक भाजपा नेता की हत्या कर दी थी। इस हमले में भाजपा नेता का बेटा भी घायल हो गया था।

