ब्रेकिंग
सफाई कर्मियों की हड़ताल खत्म,भोपाल को साफ करने में जुटे स्वच्छता मित्र भोपाल सहित कई शहरों में दिवाली से पहले सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप भोपाल मेट्रो: रोज करीब 5 लाख रुपये खर्च, महीनेभर में सिर्फ 5 लाख रुपये की आय पंडित सुंदरलाल शर्मा केंद्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान (पीएसएससीआईवीई), एनसीईआरटी भोपाल की हरियाली पर फिर खतरा, शिवाजी नगर से चार इमली तक री-डेंसिफिकेशन की तैयारी क्या दतिया में फिर से उपचुनाव होगा? बढ़ेंगी घनश्याम सिंह की मुश्किलें? मध्य प्रदेश में लागू नहीं होगा 27 प्रतिशत OBC आरक्षण, 14% मान्य, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला 450 करोड़ के रेलवे स्टेशन की व्यवस्था पर सवाल, प्लेटफॉर्म पर घूमती दिखीं भैंसें MPPSC की परीक्षा अगले साल दो बार होगी , 12 मेडिकल कॉलेज बनेंगे , सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान CM यूथ कॉन्क्लेव 2026’ 6 अक्टूबर को भोपाल में होगा
देश

PM मोदी की वेबसाइट पर मां के नाम पर सेक्शन:यादें… तुमसे मिलने का नया पुल हैं मां, अब इसी पर टहला करूंगा

PM मोदी की वेबसाइट पर मां के नाम पर सेक्शन:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऑफिशियल वेबसाइट पर उनकी मां हीराबेन मोदी को समर्पित एक सेक्शन बनाया गया है। इसमें हीराबा के जीवन से जुड़ी बातें, उनके फोटो-वीडियो और उनकी सीखों को शामिल किया गया है। वहीं, इसमें चार अलग सेक्शन बनाए गए हैं। इसमें हीराबा की पब्लिक लाइफ, देश की यादों में हीराबा, हीराबा के निधन पर दुनियाभर के नेताओं के शोकसंदेश और मातृत्व को सेलिब्रेट करने के लिए टेम्पलेट दिया गया है। पिछले साल 30 दिसंबर को हीराबा का निधन हो गया था, जिसके बाद उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए यह माइक्रोसाइट लॉन्च की गई है।

‘मैं और मां’ नाम से वीडियो
इसकी शुरुआत में एक वीडियो है, जिसमें अपनी मां के लिए पीएम मोदी के दिल की बातों को खूबसूरत तरीके से पेश किया गया है। इस वीडियो में कहानी के तौर पर पीएम मोदी के बचपन से लेकर उनकी मां के निधन तक का वक्त दिखाया गया है।

वीडियो के आखिर में पीएम मोदी के शब्दों को आवाज दी गई है। इसमें कहा गया, ‘पूज्य मां, आज आप नहीं रहे, फिर भी आपके दिए संस्कार मेरे मनो-मस्तिष्क पर आपके दो हाथों की तरह फैले हैं, जो मुझे शक्ति, शिक्षा देते हैं। नमन करना, माथे पर तिलक लगाना, मिठाई खिलाना, हाथ थामना, दीया जलाना, चरणस्पर्श करके मेरी अंगुलियों के छोर से आपकी ऊर्जा का मेरी नस-नस तक पहुंचना, ये चंद स्मृतियां मेरे और आपके बीच का अब नया पुल हैं मां। तुमसे मिलने का ये नया सेतु है मां, अब इसी पर टहला करूंगा। जब कभी जीवन में संघर्ष या हर्ष मिले, आगे कहीं भी रहूंगा, आपकी कमी हमेशा रहेगी।’

माइक्रोसाइट में 4 सब-सेक्शन
इस माइक्रोसाइट में चार सेक्शन बनाए गए हैं। इसमें पहला है लाइफ इन पब्लिक डोमेन, जिसमें हीराबा के सार्वजनिक जीवन से जुड़ी फोटो-वीडियो, उनकी कही बातें और उनसे जुड़ा आर्टवर्क शामिल है। दूसरा सेक्शन है नेशन रिमेंबर्स, जिसमें उनके निधन की टेलीविजन कवरेज, प्रिंट और डिजिटल कवरेज, ट्विटर और नमो ऐप पर आए शोक संदेश व श्रद्धांजलि शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button