ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
मनोरंजन

ऑस्कर 2023 में पुरस्कार प्रदान करेंगी दीपिका पादुकोण

मुंबई: दीपिका पादुकोण इस साल ऑस्कर पुरस्कार समारोह में पुरस्कार प्रदान करने के लिए शिरकत करेंगी। दीपिका ने बृहस्पतिवार रात सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर ऑस्कर 2023 के ‘प्रेजेंटर’ की सूची साझा करते हुए यह जानकारी की।

भारत इस साल तीन श्रेणियों में अपनी दावेदारी पेश कर रहा है। फिल्मकार एस. एस. राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ का गीत ‘नाटु नाटु’ सर्वश्रेष्ठ मूल गीत श्रेणी में, भारतीय वृत्तचित्र ‘ऑल दैट ब्रीद्स’ वृत्तचित्र फीचर श्रेणी में और ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ लघु विषय श्रेणी में नामित है।

द एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज’ (एएमपीएएस) के अनुसार, पुरस्कार समारोह का अयोजन 12 मार्च को अमेरिका के लॉस एंजिलिस के ‘डोली थिएटर’ मे किया जाएगा।

इससे पहले दीपिका ने कान फिल्म उत्सव 2022 की 75वीं वर्षगांठ पर बतौर ‘ज्यूरी’ भारत का नेतृत्व किया था। अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच फाइनल से पहले पिछले साल 18 दिसंबर को लुसैल स्टेडियम में फीफा विश्व कप ट्रॉफी का भी उन्होंने अनावरण किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button