ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
देश

सुकन्या समृद्धि योजना और एनएससी पर मिलेगा पहले से ज्यादा ब्याज जानिये नई दरें

यदि आप सरकार की बचत योजनाओं में पैसा निवेश करते हैं तो यह आपके लिए काम की खबर है। ताजा अपडेट के अनुसार सरकार ने बचत योजनाओं पर मिलने वाले ब्‍याज की राशि में इजाफा कर दिया है। इससे लाखों ग्राहकों को फायदा होगा। सरकार का यह फैसला बैंकों की तरफ से जमा योजनाओं पर ब्याज दरों के बढ़ाने के मद्देनजर किया गया है। पिछले एक वर्ष में अगर कर्ज महंगा हुआ है तो बैंकों की तरफ से सावधि जमा स्कीमों पर ब्याज दरें एक प्रतिशत से डेढ़ प्रतिशत तक बढ़ाई गई हैं। ऐसे में सरकार नियंत्रित इन स्कीमों को आकर्षक बनाने के लिए इन पर ज्यादा ब्याज देने की जरूरत महसूस की गई है। आप भी अपने खाते को चेक कर सकते हैं।

किस योजना में कितना बढ़ा ब्‍याज

जानकारी के अनुसार सरकार ने अगले वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून, 2023) के लिए अधिकांश डाकघर बचत योजनाओं पर ब्याज दरों में 0.1 प्रतिशत से 0.7 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की है। हालांकि सामान्य बचत स्कीम (चार प्रतिशत सालाना) और पब्लिक प्रोविडेंट फंड (पीपीएफ-7.1 प्रतिशत) पर मिलने वाले ब्याज में किसी तरह का परिवर्तन नहीं किया गया है। सबसे ज्यादा राष्ट्रीय बचत प्रपत्र (एनएससी) पर 0.7 प्रतिशत ज्यादा ब्याज मिलेगा। इस पर देय सालाना ब्याज की दर सात प्रतिशत से बढ़ाकर 7.7 प्रतिशत कर दी गई है। किसान विकास पत्र (केवीपी) पर ब्याज दर को 7.2 प्रतिशत से बढ़ाकर 7.5 प्रतिशत कर दिया गया है। इसमें निवेशित राशि पहले 120 महीनों में दोगुनी होती थी अब 115 महीनों में होगी। वहीं सुकन्या समृद्धि योजना पर ब्याज दर 7.6 प्रतिशत से बढ़ाकर आठ प्रतिशत कर दिया गया है।

ब्याज दरों में हुआ यह बदलाव

योजना पहले अब

बचत जमा 4.0 4.0

एक वर्ष की जमा 6.6 6.8

दो वर्ष की जमा 6.8 6.9

तीन वर्ष की जमा 6.9 7.0

पांच वर्ष की जमा 7.0 7.5

पांच वर्ष की सावधि जमा 5.8 6.2

वरिष्ठ नागरिक बचत योजना 8.0 8.2

मासिक आय खाता योजना 7.1 7.4

राष्ट्रीय बचत प्रपत्र 7.0 7.7

पीपीएफ 7.1 7.1

किसान विकास पत्र 7.2 7.5

सुकन्या समृद्धि योजना 7.6 8.0

Related Articles

Back to top button