ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
उत्तरप्रदेश

झोपड़ी में आग लगने से बच्चों समेत 5 लोग जिंदा जले

कानपुर : दर्दनाक खबर उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात (kanpur dehat) से सामने आई है। यहां एक झोपड़ी में आग लग जाने की वजह पति-पत्नी और तीन बच्चों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई।

यह हादसा उस वक्त जब सभी लोग झोपड़ी में सो रहे थे। इस हादसे में सतीश की मां गंभीर रूप से झुलस गई, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक साथ पांच मौतों से जिले में हड़कंप मच गया। इस हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां पहुंच गई।

इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन के तमाम अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए। फिलहाल अभी आग लगने की वजह सामने नहीं आ सकी है। प्राप्त समाचार के मुताबिक, यह घटना कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र के बंजारा डेरा गांव में हुई है। गांव निवासी सतीश (30), उनकी पत्नी काजल (26) वर्ष और तीन बच्चे अपनी झोपड़ी में सो रहे थे। शनिवार (11 मार्च) देर रात अचानक झोपड़ी में आग लगने से चीख-पुकार मच गई। चीख-पुकार सुनकर मौके पर ग्रामीण भी पहुंच गए।

इस दौरान ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी और आग बुझाने में जुट गए। लेकिन, आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और पति-पत्नी समेत 3 मासूमों की जिंदा जलकर मौत हो गई। वहीं, आग बुझाने में सतीश की मां रेशाम भी गंभीर रूप से झुलस गई, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, सभी मृतकों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। इस हादसे की सूचना मिलते ही अकबरपुर से दमकल विभाग के जवान गाड़ी लेकर पहुंचे और आग बुझाई।

एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि जिस छप्पर के नीचे परिवार सो रहा था वहां एक केबिल लटक रहा था। गांव के लोगों ने भी पूछताछ में बताया है कि छप्पर के नीचे बल्ब लगा था। इससे आशंका है कि रात में परिवार सो गया है इसके बाद शार्ट सर्किट से छप्पर में आग लग गई। इससे परिवार की जलकर मौत हो गई है। उन्होंने कहा कि वह अन्य कारणों की जांच भी करा रहे हैं। फील्ड यूनिक को बारीकी से हर साक्ष्य संकलन के लिए लगाया गया है।

Related Articles

Back to top button