ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
व्यापार

एपल भारत में दे सकती है तीन लाख नए रोजगार

मुंबई। आईफोन बनाने वाली एपल भारत पर अपना फोकस बढ़ा रही है। इससे यह वित्त वर्ष 2026 तक भारत में तीन लाख रोजगार दे सकती है। इसमें से करीब एक तिहाई नौकरियां प्रत्यक्ष रूप से होंगी, जबकि दो लाख अप्रत्यक्ष रूप से होंगी। वित्त वर्ष 2024 में इसके 1.20 लाख रोजगार पैदा करने की उम्मीद है। इसमें 80,000 अप्रत्यक्ष और 40,000 प्रत्यक्ष रोजगार हो सकते हैं।जानकारी के मुताबिक, ज्यादातर नौकरियां निर्माण क्षेत्र में मिलेंगी। इसके बाद खुदरा क्षेत्र में भी कुछ रोजगार पैदा होंगे। टीमलीज सर्विसेज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ-स्टाफिंग) कार्तिक नारायण ने कहा, हम पहले से ही एपल के ठेकेदार की ओर से निर्माण क्षेत्र में नौकरियों में तेजी का रुझान देख रहे हैं। जिस तरह से कंपनी अतिरिक्त संयंत्रों, कारखानों की योजना बना रही है, उससे अगले 36 महीनों में अतिरिक्त 1 लाख प्रत्यक्ष नौकरियां पैदा होंगी।कंपनी भारत में रिटेल स्टोर पर फोकस करने की योजना बना रही है। इसमें एक मुंबई में और एक दिल्ली में होगा। उसके बाद कुछ शहरों में फ्रेंचाइजी वाले स्टोर भी खोले जाएंगे। ऐसे में प्रति रिटेल स्टोर में कम से कम 100-150 नौकरियां पैदा होंगी। फ्लैगशिप स्टोर्स के लिए यह संख्या 700-800 तक हो सकती है, जो ज्यादातर टियर-1 शहरों में केंद्रित होंगी।

 

Related Articles

Back to top button