ब्रेकिंग
भोपाल मेट्रो: रोज करीब 5 लाख रुपये खर्च, महीनेभर में सिर्फ 5 लाख रुपये की आय पंडित सुंदरलाल शर्मा केंद्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान (पीएसएससीआईवीई), एनसीईआरटी भोपाल की हरियाली पर फिर खतरा, शिवाजी नगर से चार इमली तक री-डेंसिफिकेशन की तैयारी क्या दतिया में फिर से उपचुनाव होगा? बढ़ेंगी घनश्याम सिंह की मुश्किलें? मध्य प्रदेश में लागू नहीं होगा 27 प्रतिशत OBC आरक्षण, 14% मान्य, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला 450 करोड़ के रेलवे स्टेशन की व्यवस्था पर सवाल, प्लेटफॉर्म पर घूमती दिखीं भैंसें MPPSC की परीक्षा अगले साल दो बार होगी , 12 मेडिकल कॉलेज बनेंगे , सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान CM यूथ कॉन्क्लेव 2026’ 6 अक्टूबर को भोपाल में होगा अमित शाह का भोपाल दौरा: 255 करोड़ के डेयरी प्लांट का किया भूमिपूजन सीएम मोहन यादव की बड़ी सौगात, 'भोपाल मास्टर प्लान-2047' का ड्राफ्ट तैयार
धार्मिक

चैत्र अमावस्या पर करें ये खास उपाय दूर होंगे पितृ दोष और ग्रह बाधाएं

हर महीने के कृष्ण पक्ष की 15वीं तिथि को अमावस्या पड़ती है। लेकिन इनमें से चैत्र महीने में पड़ने वाली अमावस्या का खास महत्व होता है। माना जाता है कि इस अमावस्या के दिन विशेष पूजन एवं उपायों से ग्रह और पितृ दोष दूर होते हैं। इस साल चैत्र माह की अमावस्या 21 मार्च 2023 की तिथि को पड़ रही है। इसे भूतड़ी अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। इस अमावस्या पर स्नान, दान, पूजा-पाठ और तंत्र-मंत्र की साधना का विशेष फल प्राप्त होता है। चैत्र अमावस्या पर किए गए स्नान, दान और पूजा पाठ से जहां पितृ दोष दूर होते हैं और शुभ फलों की प्राप्ति होती है, वहीं शनि के कष्टों से भी मुक्ति मिलती है।

कैसे करें उपाय?

  • चैत्र अमावस्या के दिन जल में तिल मिलाकर पितरों के नाम का तर्पण करें। इससे पितृ दोष से मुक्ति मिलती है और साथ ही इससे पितरों की आत्मा को शांति मिलती है।
  • इस दिन चैत्र अमावस्या पर गरीब और जरूरतमंदों को भोजन कराएं और अपनी शक्ति के अनुसार दान करें। इससे भी पितृ दोष कम होता है।
  • चैत्र अमावस्या के दिन पितरों की आत्मा की शांति के लिए पीपल के पेड़ में जल चढ़ाकर घी का दीप जरूर जलाएं। इससे कष्टों से भी छुटकारा मिलता है।
  • इस दिन गाय को घी और गुड़ मिली रोटी खिलाएं। इससे भी पितरों के आत्मा को शांति मिलती है। पितृ का नाम लेते हुए गाय को रोटी खिलाने से पितृ दोष दूर होता है।
  • इस दिन पितृ दोष से मुक्ति के लिए पितरों का नाम लेकर सीधा या भोजन किसी ब्राह्मण को दान करें।

Related Articles

Back to top button