ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
देश

बचाने के लिए पहुंचा वन अमला तो तार में फंसा तेंदुआ कूदकर भागा

कटनी। रविवार की सुबह बड़वारा वन परिक्षेत्र के गोपालपुर जंगल में लगी वन विभाग की फेंसिंग में एक तेंदुआ लोगों ने फंसा देखा और वन विभाग को सूचना दी। सूचना पर डीएफओ गौरव शर्मा सहित वन अमला मौके पर पहुंचा। उन्होंने तेंदुए को सड़क किनारे लगी फेंसिंग के पास देखा और रेस्क्यू के लिए बांधवगढ़ की टीम को सूचना दी। कुछ ही देर में बांधवगढ़ से रेस्क्यू की टीम मौके पर पहुंच गई। वन विभाग के अमले ने और बांधवगढ़ की रेस्क्यू टीम ने तेंदुए को सुरक्षित पकड़ने के लिए जैसे ही काम करना शुरू किया। अचानक तेंदुआ उठा और छलांग मारता हुआ जंगल की ओर भाग निकला। जिसके बाद वन विभाग की टीम ने आस पास उसकी सर्चिंग की लेकिन उसके संबंध में जानकारी नहीं मिली।

ग्रामीणों को दी गई हिदायतः

रेंजर गौरव सक्सेना ने बताया कि वन विभाग का अमला मौके पर तैनात किया गया है और ग्रामीणों को जंगल की ओर न जाने की हिदायत दी गई है। सुरक्षा की दृष्टि से वन विभाग के कर्मचारी मौके पर तैनात किए गए हैं। बताया जा रहा है कि बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान से सटे होने के कारण जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में आए दिन तेंदुआ, बाघ और अन्य वन जीव खाना पानी की तलाश में भटकते हुए पहुंच जाते हैं जो कई बार ग्रामीण क्षेत्रों में भी पहुंच जाते हैं। इनसे लोगों को भी कतरा उत्पन्न हो जाता है।

तेंदुआ की तलाश में जुटा वन अमलाः

तेंदुआ फेंसिंग में खाने की तलाश में फंस जाना बताया जा रहा है। लेकिन वह जंगल की ओर भाग गया है फिर भी वन विभाग उसके पग चिन्हों की तलाश करते हुए उसे ढूंढने का प्रयास कर रही है ताकि उसे पकड़कर सुरक्षित स्थान पर ले जाकर छोड़ा जा सके। वहीं तारों में फंसकर तेंदुआ के घायल होने की भीं संभावना जताई गई है।

Related Articles

Back to top button