ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
देश

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में बैसाखी पर गिरा फुटब्रिज 1 बच्ची की मौत 80 लोग घायल

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर के चेनानी ब्लॉक के बैन गांव के बेनी संगम में बैसाखी उत्सव के दौरान फुटब्रिज गिर गया। 50 फीट लंबे इस पुल पर डेढ़ सौ से अधिक लोगों की भीड़ जुट गई थी, जबकि इसकी क्षमता एक बार में 20 लोगों के गुजरने की है। वैशाखी के चलते शुक्रवार को वैणी संगम मेले में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे, लेकिन प्रशासन ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए खास व्यवस्था नहीं की थी। हादसे में एक बच्ची की मौत हो गई। जबकि 80 लोग जख्मी हुए हैं। मेले के दौरान कई लोग देविका में स्नान कर रहे थे।

इसी दौरान पुल पर लोगों की भीड़ जुट गई, जिससे यह टूट गया और लोग गिरने लगे। कई लोग जान बचाने के लिए पुल की रेलिग पकड़कर लटक गए। सभी को चिनैनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। इसी दौरान जीएमसी में उपचार के दौरान 10 वर्षीय बच्ची अन्नू ने दम तोड़ दिया। प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री डा. जितेंद्र सिह ने कहा कि घटना को लेकर वह प्रशासनिक अधिकारियों के संपर्क में हैं। जम्मू संभाग के मंडलायुक्त रमेश कुमार ने बताया कि पुल ओवरलोडिग के कारण ढह गया।

Related Articles

Back to top button