ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
व्यापार

वित्त मंत्रालय ने बढ़ाया पैन-आधार कार्ड लिंक कराने की डेडलाइन 30 जून तक का दिया समय

वित्त मंत्रालय ने पैन कार्ड और आधार कार्ड को आपस में लिंक करने की समय सीमा बढ़ा दी है। वित्त मंत्राल ने एक विज्ञप्ति में बताया कि Aadhaar-Pan Link की डेडलाइन को आगे बढ़ा दिया गया है। अब आप 30 जून 2023 तक अपने पैन को आधार से लिंक कर पाएंगे। बता दें कि पहले इसकी आखिरी तारीख 31 मार्च 2023 थी। सरकार ने ये भी स्पष्ट कर दिया है कि जिन भी लोगों ने अभी तक इन दोनों ही जरूरी दस्तावेजों को आपस में लिंक नहीं कराया है उनको इसे तुरंत लिंक करा लेना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपको इसके कुछ नुकसान भी भुगतने होंगे।

पैन-आधार लिंक करना जरुरी

वित्त मंत्रालय ने पैन कार्ड और आधार को आपस में जोड़ना अनिवार्य कर दिया है। अगर अभी तक आपने ऐसा नहीं किया हो, तो आपके पास 30 जून तक समय है। हालांकि अभी भी इसके लिए आपको 1,000 रुपये का जुर्माना देना ही होगा। अगर आपने 30 जून 2023 तक भी अपने पैन को आधार से लिंक नहीं किया तो आपका पैन कार्ड इनवैलिड मान लिया जाएगा। वैसे, अगर पैन कार्ड इनवैलिड हो जाए, तो इसे 1,000 रुपये का भुगतान करके फिर से 30 दिनों के अंदर एक्टिव कराया जा सकता है।

क्या है नुकसान?

अगर 30 जून 2023 की डेडलाइन बीत जाने के बाद भी आपने अपने पैन को आधार से लिंक नहीं किया तो आपका पैन कार्ड इनवैलिड मान लिया जाएगा। इसके साथ ही आपके टीडीएस/टीसीएस कटौती पर हाई टैक्स रेट अप्लाई किया जाएगा। आप शेयर मार्केट में इनवेस्ट भी नहीं कर पाएंगे। इसके अलावा बैंकों में 50,000 से ज्यादा का ट्रांजैक्शन भी नहीं कर पाएंगे।

Related Articles

Back to top button