ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
देश

मसूरी-देहरादून हाईवे पर दर्दनाक हादसा खाई में गिरी बस दो महिलाओं की मौत

मसूरी-देहरादून हाईवे पर दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक रोडवेज बस खाई में गिर गई। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई। वहीं, कई लोग घायल हो गए। घायलों को देहरादून रेफर किया गया है। वहीं, कुछ लोगों का मसूरी के हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है।

40 लोग थे बस में सवार

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा मसूरी देहरादून हाईवे पर शेर घड़ी के पास हुआ। बताया गया कि करीब 30 लोग रोडवेज बस में सवार थे। बस मेसानिक लॉज स्टैंड से देहरादून के लिए रवाना हुई थी।

हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है

आइटीबीपी, एसडीआरएफ, फायर और पुलिस की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से बस में सवार लोगों को निकाला। जानकारी मिलते ही एसडीएम नंदन कुमार, आइटीबीपी डायरेक्टर पीएस डंगवाल घटनास्थल पर पहुंचे। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

हाईवे पर लगा जाम

बताया जा रहा है कि बस मसूरी से देहरादून लौट रही थी। तभी शेर घड़ी के पास 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे के कारण वाहनों की लंबी लाइन लग गई। हाईवे पर भारी जाम की स्थिति बनी रही।

Related Articles

Back to top button