ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
मुख्य समाचार

गुजरात की राजनीति में बड़ी हलचल, सभी 16 मंत्रियों ने सीएम भूपेंद्र पटेल को सौंपा इस्तीफा

नए मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह कल, शुक्रवार (17 अक्टूबर) को गांधीनगर के महात्मा मंदिर में होगा.

भारतीय जनता पार्टी शासित गुजरात सरकार में सभी 16 मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है. सभी मंत्रियों ने अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को सौंपा है. सभी मंत्रियों ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के घर पर 16 अक्टूबर 2025, गुरुवार को अहम मीटिंग के बाद इस्तीफा दिया. इस्तीफे से पहले मुख्यमंत्री के साथ सभी मंत्रियों की मीटिंग हुई. इस मीटिंग में मुख्यमंत्री को छोड़कर सभी मंत्रियों के इस्तीफे स्वीकार कर लिए गए हैं.

गुजरात के मंत्रियों द्वारा दिए गए इस्तीफे राज्यपाल को सौंपे जाएंगे. उन सभी के इस्तीफे तैयार थे. मंत्रियों ने इस्तीफे पर साइन कर दिए थे. कोई और निर्देश नहीं दिए गए हैं.

राज्य में मंत्रिमंडल विस्तार की प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है. सबसे पहले बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने इस्तीफा दिया. इसके बाद एक के बाद एक सभी मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया. ये इस्तीफे विश्वकर्मा को सौंपे गए, जिन्होंने सभी मंत्रियों को इस्तीफा देने का निर्देश दिया.

दिलचस्प बात यह है कि मुख्यमंत्री ने मंत्रियों से इस्तीफा नहीं मांगा. आज दोपहर मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के आवास पर मंत्री  की बैठक हुई, जिसमें फैसला लिया गया कि सभी मंत्री सामूहिक रूप से इस्तीफा देंगे. इस फैसले के बाद अब सबकी निगाहें नए मंत्रिमंडल की घोषणा पर टिकी हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button