ब्रेकिंग
भोपाल मेट्रो: रोज करीब 5 लाख रुपये खर्च, महीनेभर में सिर्फ 5 लाख रुपये की आय पंडित सुंदरलाल शर्मा केंद्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान (पीएसएससीआईवीई), एनसीईआरटी भोपाल की हरियाली पर फिर खतरा, शिवाजी नगर से चार इमली तक री-डेंसिफिकेशन की तैयारी क्या दतिया में फिर से उपचुनाव होगा? बढ़ेंगी घनश्याम सिंह की मुश्किलें? मध्य प्रदेश में लागू नहीं होगा 27 प्रतिशत OBC आरक्षण, 14% मान्य, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला 450 करोड़ के रेलवे स्टेशन की व्यवस्था पर सवाल, प्लेटफॉर्म पर घूमती दिखीं भैंसें MPPSC की परीक्षा अगले साल दो बार होगी , 12 मेडिकल कॉलेज बनेंगे , सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान CM यूथ कॉन्क्लेव 2026’ 6 अक्टूबर को भोपाल में होगा अमित शाह का भोपाल दौरा: 255 करोड़ के डेयरी प्लांट का किया भूमिपूजन सीएम मोहन यादव की बड़ी सौगात, 'भोपाल मास्टर प्लान-2047' का ड्राफ्ट तैयार
देश

अब तेरा क्या होगा गुड्डू…? अतीक की हत्या के बाद गुड्डू मुस्लिम की हत्या की आशंका, जानिए कौन है ये इनामी

प्रयागराज: माफिया अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ को कल देर रात बदमाशों ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद पूरे उत्तर प्रदेश में हड़कंप मचा हुआ है। लॉ एंड ऑर्डर को मेंटेन रखने के ​लिए पूरे प्रदेश में धारा 144 लागू कर दी गई है। बता दें कि बीते गुरुवार यानि 13 अप्रैल को पुलिस ने अतीक के बेटे असद और एक शूटर गुलाम का एनकाउंटर दिया था। वहीं, मीडिया में इस बात की भी चर्चा थी कि पुलिस ने गुड्डू मुस्लिम को भी घेर लिया है। हालांकि यूपी पुलिस के स्पेशल डीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांद कुमार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सभी अटकलों को खारिज कर दिया था।

वहीं, अतीक और अशरफ की हत्या के बाद ये कयास लगाया जा रहा है कि पुलिस जल्द ही गुड्डू मुस्लिम का एनकांउटर कर सकती है। कहा ऐसा भी जा रहा है कि गुड्डू की हत्या भी हो सकती है। बता दें कि असद और मोहम्मद गुलाम की तरह गुड्डू पर भी 5 लाख रुपए का इनाम घोषित है। उमेश पाल हत्याकांड के दौरान सीसीटीवी में गुड्डू बम फेंकते हुए नज़र आया था।

24 फरवरी को गुड्डू मुस्लिम और उसके साथियों ने उमेश पाल की हत्या कर दी थी। इस घटना में गोलियां भी चलाई गईं थी और बम भी मारे गए थे। इस दौरान बम चलाते CCTV में कैद हुआ गुड्डू पुराना हिस्ट्रीशीटर है। वो गोली नहीं, बम मारकर हत्या करता था। लखनऊ के नाका इलाके में बम मारकर हत्या के मामले में उसे जेल भी भेजा गया था। उत्तर प्रदेश के तमाम माफियाओं से गुड्डू के संबंध रहे हैं। लखनऊ के चर्चित पीटर गोम्स हत्याकांड में भी उसका नाम आया था।

उमेश पाल हत्याकांड

24 फरवरी को दिनदहाड़े प्रयागराज में राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल की हत्या कर दी गई थी। उमेश पाल अपने घर की ओर जा रहे थे, तभी गली के बाहर कार से उतरते वक्त उमेश पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। बम भी फेंके गए। हमले में उमेश पाल के साथ-साथ उनके दो गनर्स की भी मौत हो गई थी। उमेश पाल की पत्नी ने इस मामले में अतीक, उसके भाई अशरफ और बेटे समेत 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। प्रयागराज पुलिस इस मामले में अतीक के बेटे असद समेत पांच शूटरों की तलाश में जुटी थी।

इस हत्याकांड से पहले भी असद चर्चा में रहा है। आरोप है कि असद नाबालिग होते हुए स्कॉर्पियो चलाकर स्कूल गया था। साथ ही साल 2016 में जब वो महज नौ साल का था, तब उसने एक शादी समारोह में हर्ष फायरिंग भी की थी। असद लखनऊ की एमिटी यूनिवर्सिटी से लॉ की पढ़ाई कर रहा था। और अब उसके एनकाउंटर की खबर सामने आई है।

Related Articles

Back to top button