ब्रेकिंग
भोपाल मेट्रो: रोज करीब 5 लाख रुपये खर्च, महीनेभर में सिर्फ 5 लाख रुपये की आय पंडित सुंदरलाल शर्मा केंद्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान (पीएसएससीआईवीई), एनसीईआरटी भोपाल की हरियाली पर फिर खतरा, शिवाजी नगर से चार इमली तक री-डेंसिफिकेशन की तैयारी क्या दतिया में फिर से उपचुनाव होगा? बढ़ेंगी घनश्याम सिंह की मुश्किलें? मध्य प्रदेश में लागू नहीं होगा 27 प्रतिशत OBC आरक्षण, 14% मान्य, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला 450 करोड़ के रेलवे स्टेशन की व्यवस्था पर सवाल, प्लेटफॉर्म पर घूमती दिखीं भैंसें MPPSC की परीक्षा अगले साल दो बार होगी , 12 मेडिकल कॉलेज बनेंगे , सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान CM यूथ कॉन्क्लेव 2026’ 6 अक्टूबर को भोपाल में होगा अमित शाह का भोपाल दौरा: 255 करोड़ के डेयरी प्लांट का किया भूमिपूजन सीएम मोहन यादव की बड़ी सौगात, 'भोपाल मास्टर प्लान-2047' का ड्राफ्ट तैयार
लाइफ स्टाइल

Face Pack For Dry Skin: ड्राई स्किन की करना चाहती हैं छुट्टी, तो अप्लाई करें ये नेचुरल फेस पैक्स

नई दिल्ली। जिन लोगों की ड्राई स्किन है, उन्हें अपनी त्वचा का विशेष रूप से ख्याल रखना चाहिए। यह ऑयली स्किन से कही ज्यादा नाजुक होती है। ड्राई स्किन के कारण चेहरे पर जल्दी ही  रैसेस और झुर्रियां नजर आने लगती हैं। इनसे बचने के लिए स्किन की नमी बनाए रखना जरूरी है। ऐसे में आज आपको ड्राई स्किन की छुट्टी करने के लिए कुछ असरदार नेचुरल फेस पैक्स के बारे में बताएंगे। जिन्हें चेहरे पर अप्लाई कर आप कोमल त्वचा पा सकती हैं।

पपीता और शहद का पैक

अगर आपकी स्किन ड्राई है, तो आपके लिए यह फेस पैक बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकता है। पपीते में मौजूद मिनरल्स और एंटी ऑक्सीडेंट गुण स्किन को चमकदार बनाने में मददगार है। तो वहीं शहद एक नेचुरल मॉइश्चराइजर की तरह काम करता है, यह स्किन की नमी को बरकरार रखने में है सहायक।

इसे बनाने के लिए पके हुए पपीते को मैश कर लें, इसमें 1 बड़ा चम्मच शहद डालें और इसे अच्छे से मिक्स कर लें। अब इसे चेहरे पर लगाएं, करीब 10-15 मिनट बाद पानी से धो लें।

दलिया और दूध का फेस पैक

स्किन को सॉफ्ट बनाने के लिए यह फेस पैक बहुत ही कारगर है। इसे बनाने के लिए ओटमील को दूध में मिलाएं। अब इसमें एक चम्मच शहद मिलाएं, इस मिश्रण को अपने पूरे चेहरे और गर्दन पर लगाएं और कुछ मिनट बाद पानी से धो लें।

केसर और दूध का फेस पैक

दूध में केसर मिलाएं, इसे चेहरे पर अच्छी तरह लगाएं। लगभग 10-15 मिनट बाद पानी से धो लें। इससे आपकी त्वचा सॉफ्ट और ग्लोइंग होती है।

एलोवेरा और खीरा का फेस पैक

एलोवेरा जेल और खीरा स्किन को हाइड्रेट करने में मदद करते हैं। आप इसके इस्तेमाल से होममेड फेस पैक बना सकते हैं। इसके लिए एक बाउल में 1 बड़ा चम्मच एलोवेरा जेल लें। इसमें खीरे को कद्दूकस कर के मिला दें। इस मिश्रण को अच्छी तरह फेंट लें, इसे चेहरे पर लगाएं, कुछ देर बाद पानी से धो लें।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button