ब्रेकिंग
भोपाल मेट्रो: रोज करीब 5 लाख रुपये खर्च, महीनेभर में सिर्फ 5 लाख रुपये की आय पंडित सुंदरलाल शर्मा केंद्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान (पीएसएससीआईवीई), एनसीईआरटी भोपाल की हरियाली पर फिर खतरा, शिवाजी नगर से चार इमली तक री-डेंसिफिकेशन की तैयारी क्या दतिया में फिर से उपचुनाव होगा? बढ़ेंगी घनश्याम सिंह की मुश्किलें? मध्य प्रदेश में लागू नहीं होगा 27 प्रतिशत OBC आरक्षण, 14% मान्य, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला 450 करोड़ के रेलवे स्टेशन की व्यवस्था पर सवाल, प्लेटफॉर्म पर घूमती दिखीं भैंसें MPPSC की परीक्षा अगले साल दो बार होगी , 12 मेडिकल कॉलेज बनेंगे , सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान CM यूथ कॉन्क्लेव 2026’ 6 अक्टूबर को भोपाल में होगा अमित शाह का भोपाल दौरा: 255 करोड़ के डेयरी प्लांट का किया भूमिपूजन सीएम मोहन यादव की बड़ी सौगात, 'भोपाल मास्टर प्लान-2047' का ड्राफ्ट तैयार
देश

MCA ने केंद्रीय मंत्री आर चंद्रशेखर से की मुलाकात फैक्ट चेकर्स के लिए उद्योग समर्थित SRO का रखा प्रस्ताव

नई दिल्ली। मिसइन्फॉर्मेशन कॉम्बैट अलायंस (एमसीए) ने गुरुवार को इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर से मुलाकात की। इससे पहले दोपहर में, एमसीए ने अपनी नीति की घोषणा की। एमसीए ने इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी राज्य मंत्री को गलत सूचना से निपटने, गलत सूचना से होने वाले नुकसान के बारे मे जागरूकता फैलाने और एमसीए द्वारा किए जा रहे प्रयासों से अवगत कराया।

सहयोग पर चर्चा

साथ ही, अलायंस ने समाज में एक बेहतर सूचना प्रणाली विकसित करने के लिए सहयोग बनाने पर चर्चा की। बता दें कि एमसीए ने देश में एक उद्योग समर्थित स्व-नियामक संगठन (एसआरओ) के गठन को लेकर मंत्रालय को एक पत्र दिया, जो भारतीय फैक्ट चेकर्स के लिए एक नोडल निकाय के रूप में काम करेगा। मालूम हो कि एमसीए एक बहु-हितधारक परामर्शी दृष्टिकोण अपनाएगा और स्वतंत्र, गैर-पक्षपातपूर्ण और पारदर्शी तथ्यों की जांच के लिए विकासशील सिद्धांतों और मानकों पर काम करेगा और एसआरओ की स्थापना करेगा।

गैर लाभकारी कंपनी

बता दें कि एमसीए एक गैर लाभकारी कंपनी के रूप में स्‍थापित एसोसिएशन है। जागरण न्‍यू मीडिया के सीईओ भरत गुप्‍ता अध्‍यक्ष, जबकि राजनील राजनाथ कामत (एनसी मीडिया नेटवर्क्स प्राइवेट लिमिटेड के संस्‍थापक व निदेशक) इसके उपाध्‍यक्ष हैं।

Related Articles

Back to top button