ब्रेकिंग
भोपाल मेट्रो: रोज करीब 5 लाख रुपये खर्च, महीनेभर में सिर्फ 5 लाख रुपये की आय पंडित सुंदरलाल शर्मा केंद्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान (पीएसएससीआईवीई), एनसीईआरटी भोपाल की हरियाली पर फिर खतरा, शिवाजी नगर से चार इमली तक री-डेंसिफिकेशन की तैयारी क्या दतिया में फिर से उपचुनाव होगा? बढ़ेंगी घनश्याम सिंह की मुश्किलें? मध्य प्रदेश में लागू नहीं होगा 27 प्रतिशत OBC आरक्षण, 14% मान्य, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला 450 करोड़ के रेलवे स्टेशन की व्यवस्था पर सवाल, प्लेटफॉर्म पर घूमती दिखीं भैंसें MPPSC की परीक्षा अगले साल दो बार होगी , 12 मेडिकल कॉलेज बनेंगे , सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान CM यूथ कॉन्क्लेव 2026’ 6 अक्टूबर को भोपाल में होगा अमित शाह का भोपाल दौरा: 255 करोड़ के डेयरी प्लांट का किया भूमिपूजन सीएम मोहन यादव की बड़ी सौगात, 'भोपाल मास्टर प्लान-2047' का ड्राफ्ट तैयार
मनोरंजन

Krrish 4: कब आ रही है ऋतिक रोशन की ‘कृष 4’? राकेश रोशन ने बताया क्यों लग है फिल्म को बनाने में इतना समय

नई दिल्ली। ऋतिक रोशन की सोशल मीडिया पर अच्छी संख्या में फैन फॉलोइंग है। एक्टर ने अपने करियर में अधिकतर हिट फिल्में डिलीवर की हैं। उनकी झोली में ‘कहो ना प्यार है’, ‘अग्नीपथ’ जैसी कई अच्छी फिल्मों के नाम शामिल हैं। ऋतिक रोशन ने फेमस फिल्म ‘कृष’ में भी काम किया है। इस फ्रेंचाइजी की अभी तक की सभी फिल्में काफी पसंद की गई हैं। हालांकि, लंबे समय से इसका अगला पार्ट नहीं रिलीज किया गया।

कब आ रही कृष 4?

‘कृष’ सीरीज की आखिरी फिल्म ‘कृष 3’ 2013 में रिलीज की गई थी। इसके बाद से लेकर अभी तक चौथे पार्ट को लेकर कई खबरें सामने आईं। हालांकि, फिल्म की ऑफिशियल रिलीज डेट को लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ भी नहीं कहा गया। अब इस सीरीज के डायरेक्टर राकेश रोशन ने इस बात से पर्दा उठा ही दिया है कि ‘कृष 4’ कब आ सकती है।

किसी तरह की जल्दबाजी नहीं

एक पोर्टल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि ‘कृष 4’ को बनाने की उन्हें कोई जल्दी नहीं है। मूवी की शूटिंग ही 2024 के बाद शुरू होगी। फिलहाल उनकी टीम स्क्रिप्ट पर काम कर रही है, और इसके बाद ही प्री-प्रोडक्शन का काम शुरू होगा।

उन्होंने कहा कि किसी भी फिल्म को बनाने के लिए उन्हें अपना समय चाहिए होता है, वह कृष 4 को पूरा करने में किसी भी तरह की जल्दबाजी में नहीं हैं। जिस तरह का ‘कृष’ का कॉन्सेप्ट है, उस पर शायद ही कभी फिल्म बनी हो। सब्जेक्ट और कहानी की वजह से इसे बनाने में इतना समय लग रहा है।

ऋतिक रोशन की अपकमिंग फिल्म्स

ऋतिक रोशन के वर्कफ्रंट की बात करें, तो अभिनेता इन दिनों ‘वॉर 2’ को लेकर सुर्खियों में हैं। इस मूवी को अयान मुखर्जी डायरेक्ट करेंगे। इसके अलावा अगले साल ऋतिक की ‘फाइटर’ रिलीज हो रही है। फिल्म में उनकी लेडी लव का रोल दीपिका पादुकोण करती नजर आएंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button