Sunday Ke Upay: करियर और कारोबार में पाना चाहते हैं शीघ्र सफलता, तो रविवार के दिन करें ये उपाय

नई दिल्ली | सनातन धर्म में रविवार के दिन भगवान भास्कर की पूजा उपासना करने का विधान है। इस दिन सूर्य देव की पूजा उपासना की जाती है। ज्योतिषों की मानें तो जिन जातकों की कुंडली में सूर्य मजबूत रहता है। उन्हेंमनचाही नौकरी मिलती है। साथ ही कारोबार में भी खूब तरक्की करता है। वहीं, कुंडली में सूर्य कमजोर रहने से करियर और कारोबार में बहुत दिक्कत आती है। धार्मिक मान्यता है कि सच्ची श्रद्धा और निष्ठा से रोजाना सूर्य देव की पूजा और उपासना करने से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का आगमन होता है। अगर आप भी अपने करियर और कारोबार को नया आयाम देना चाहते हैं, तो रविवार के दिन पूजा के समय इन मंत्रों का जाप करें। साथ ही इन उपायों को अवश्य करें। आइए जानते हैं-
सूर्य मंत्र
ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः
ॐ घृणिः सूर्याय नमः
ॐ ह्रीं घृणिः सूर्याय नमः
ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय सहस्रकिरणाय नमः
ॐ भास्कराय नमः
ॐ हिरण्यगर्भाय नमः
ॐ जगद्धिताय नमः
ॐ खगाय नमः
ॐ अरुणाय नमः
ॐ भानवे नमः
एहि सूर्य सहस्त्रांशो तेजोराशे जगत्पते।
अनुकम्पय मां देवी गृहाणार्घ्यं दिवाकर।।
गायत्री मंत्र
ॐ ॐ ॐ ॐ भूर् भुवः स्वः तत् सवितुर्वरेण्यं।
भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात् ।।
भगवान विष्णु मंत्र
शांता कारम भुजङ्ग शयनम पद्म नाभं सुरेशम।
विश्वाधारं गगनसद्र्श्यं मेघवर्णम शुभांगम।
लक्ष्मी कान्तं कमल नयनम योगिभिर्ध्यान नग्म्य्म।”
उपाय
-रविवार के दिन सूर्य मंत्रों के जाप से घर में सुख, शांति और समृद्धि का आगमन होता है। इसके लिए स्नान ध्यान करने के बाद जलाभिषेक करें। इसके पश्चात, सूर्य मंत्र का जाप करें।
-इस दिन सूर्य मंदिर जाकर सूर्य देव के दर्शन करें। साथ ही उनकी पूजा करें और उनका आशीर्वाद प्राप्त करें।
-इस दिन पीले या लाल रंग के कपड़े पहनें। साथ ही लाल रंग का ब्रेसलेट पहन सकते हैं।
-रविवार के दिन स्नान-ध्यान और पूजा करने के बाद जथा शक्ति तथा भक्ति भाव से दान करें और जरूरतमंदों को भोजन कराएं।
डिसक्लेमर-‘इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।’




