इंदौर पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह पकड़ा छह राज्यों में 70 से ज्यादा वारदात कर चुका है गिरोह

इंदौर। इंदौर पुलिस को मंगलवार को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय चोरों के गिरोह को पकड़ा है और इसमें चार लोग शामिल हैं। इस अंतरराज्यीय गिरोह ने छह राज्यों में 70 से ज्यादा वारदात कर चुका है। वारदातों से हासिल धन का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस गिरोह के सदस्यों ने खुद का फार्म हाउस भी बना लिए थे।
पकड़े गए आरोपितों के नाम अनूप सिंह, अभिषेक सिंह और अमित सिंह हैं। आरोपित मूलत: बिहार के रहने वाले हैं और इस समय भोपाल रहते थे। आरोपितों ने संयुक्त संचालक राजीव निगम के घर में भी चोरी कि थी। पुलिस ने इनके पास से बड़ी मात्रा में जेवर, वाकी-टाकी, जाली काटने का कटर, आदि सामान जब्त किया है।
आरोपित पाश कॉलोनियों में चोरी करते थे। गिरोह में शामिल चार लोगों में से दो लोग वारदात को अंजाम देने के लिए घरों के अंदर घुस जाते थे और दो बाहर खड़े रहकर ही निगरानी रखते थे। आरोपित गिरोह के सदस्य वाकी टाकी लेकर चलते थे। बाहर खड़े आरोपित वाकी-टाकी से निर्देश देते थे। वहां से निकलने वाला या आस-पड़ोस से कोई पूछता तो बोलते थे की वो सर्वे करने वाली कंपनी के कर्मचारी है।


