ब्रेकिंग
भोपाल मेट्रो: रोज करीब 5 लाख रुपये खर्च, महीनेभर में सिर्फ 5 लाख रुपये की आय पंडित सुंदरलाल शर्मा केंद्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान (पीएसएससीआईवीई), एनसीईआरटी भोपाल की हरियाली पर फिर खतरा, शिवाजी नगर से चार इमली तक री-डेंसिफिकेशन की तैयारी क्या दतिया में फिर से उपचुनाव होगा? बढ़ेंगी घनश्याम सिंह की मुश्किलें? मध्य प्रदेश में लागू नहीं होगा 27 प्रतिशत OBC आरक्षण, 14% मान्य, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला 450 करोड़ के रेलवे स्टेशन की व्यवस्था पर सवाल, प्लेटफॉर्म पर घूमती दिखीं भैंसें MPPSC की परीक्षा अगले साल दो बार होगी , 12 मेडिकल कॉलेज बनेंगे , सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान CM यूथ कॉन्क्लेव 2026’ 6 अक्टूबर को भोपाल में होगा अमित शाह का भोपाल दौरा: 255 करोड़ के डेयरी प्लांट का किया भूमिपूजन सीएम मोहन यादव की बड़ी सौगात, 'भोपाल मास्टर प्लान-2047' का ड्राफ्ट तैयार
विदेश

ईद की छुट्टी मनाने जा रहे थे 6 पुलिसकर्मी, ट्रक ने मारी टक्कर; मौके पर मौत

कराची। पाकिस्तान में ईद की छुट्टियों में घर लौट रहे छह पुलिसकर्मियों की बलूचिस्तान प्रांत में ट्रक से टक्कर होने से मौत हो गई। एक मीडिया रिपोर्ट में रविवार को यह जानकारी दी गई

खुजदार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फहद खोसो ने बताया कि बलूचिस्तान प्रांत के वाध इलाके में क्वेटा-कराची राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार की रात विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने पुलिस वाहन को टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही सभी छह लोगों पुलिसकर्मियों की मौत हो गई।

आतंकवादियों से मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मियों की मौत

एक अलग घटना में, पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिम में हुई गोलीबारी में दो सैनिकों और आठ आतंकवादियों की मौत हो गई। पाकिस्तानी सेना ने शनिवार को कहा कि खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के दक्षिण वजीरिस्तान में एक ठिकाने पर छापेमारी के दौरान सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी हुई।

सेना ने कहा कि मारे गए आतंकवादियों के पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं। प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) देश की कानून प्रवर्तन एजेंसी के अधिकारियों के खिलाफ हमलों में वृद्धि के लिए जिम्मेदार है।

पाकिस्तानी केन्द्रीय मंत्री की सड़क हादसे में मौत

पाकिस्तान के एक केंद्रीय मंत्री की भी बीती शाम सड़क हादसे में मौत हो गई। केंद्रीय धार्मिक मामलों के मंत्री मुफ्ती अब्दुल शकूर राजधानी इस्लामाबाद में एक सड़क हादसे का शिकार हो गए। मंत्री इफ्तार के वक्त एक स्थानीय होटल से सचिवालय चौक की ओर जा रहे थे। इस दौरान पांच लोग सवार एक कार उनकी तरफ तेजी से आई और टक्कर मार दी।

इलाज के लिए तुरंत मंत्री को अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन ज्यादा खून बहने की वजह से उन्हें बचाया नहीं जा सका।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button