ब्रेकिंग
भोपाल मेट्रो: रोज करीब 5 लाख रुपये खर्च, महीनेभर में सिर्फ 5 लाख रुपये की आय पंडित सुंदरलाल शर्मा केंद्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान (पीएसएससीआईवीई), एनसीईआरटी भोपाल की हरियाली पर फिर खतरा, शिवाजी नगर से चार इमली तक री-डेंसिफिकेशन की तैयारी क्या दतिया में फिर से उपचुनाव होगा? बढ़ेंगी घनश्याम सिंह की मुश्किलें? मध्य प्रदेश में लागू नहीं होगा 27 प्रतिशत OBC आरक्षण, 14% मान्य, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला 450 करोड़ के रेलवे स्टेशन की व्यवस्था पर सवाल, प्लेटफॉर्म पर घूमती दिखीं भैंसें MPPSC की परीक्षा अगले साल दो बार होगी , 12 मेडिकल कॉलेज बनेंगे , सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान CM यूथ कॉन्क्लेव 2026’ 6 अक्टूबर को भोपाल में होगा अमित शाह का भोपाल दौरा: 255 करोड़ के डेयरी प्लांट का किया भूमिपूजन सीएम मोहन यादव की बड़ी सौगात, 'भोपाल मास्टर प्लान-2047' का ड्राफ्ट तैयार
धार्मिक

अमरनाथ यात्रा के लिये पंजीयन शुरू मनीग्राम बेसकैंप में लगने वाले लंगर में ठहरने की भी व्यवस्था होगी

ग्वालियर; सरकार द्वारा श्री अमरनाथ यात्रा के लिए इस वर्ष का शेड्यूल जारी किए जाने के बाद रविवार को श्री बाबा बर्फानी हर हर महादेव सेवा समिति (रजि.) ग्वालियर के पदाधिकारियों, सदस्यों व सेवाभावियों की तैयारी बैठक माधव मंगलम पैलेस, जयेंद्रगंज में आयोजित हुई। बैठक में तय किया गया कि मनीग्राम बेसकैंप में विशाल भण्डारे के आयोजन का जो क्रम विगत वर्ष प्रारंभ किया गया था, उसे श्री अमरनाथ यात्रा-2023 में भी जारी रखा जाए। सरकार द्वारा घोषित शेड्यूल के अनुसार यह यात्रा 1 जुलाई से शुरू होगी और 62 दिनों तक चलेगी. यात्रा के लिए सोमवार से ऑफलाइन और ऑनलाइन मोड के माध्यम से रजिस्ट्रेशन शुरू होंगे. ग्वालियर में पंजाब नेशनल बैंक की नया बाजार शाखा से इस यात्रा के लिए पंजीयन कराए जा सकते हैं।

प्रसादी के साथ ठहरने व मेडिकल की सुविधा भी रहेगी

श्री बाबा बर्फानी हर हर महादेव सेवा समिति (रजि.) ग्वालियर की इस बैठक में तय किया गया कि समिति द्वारा प्रतिवर्ष श्री अमरनाथ यात्रा के दौरान मनीग्राम बेसकैंप में विशाल भण्डारा एवं विश्रामस्थल चलाया जाता है। इस वर्ष 2023 में भी श्री अमरनाथ यात्रा के दौरान मनीग्राम बेसकैंप में विशाल भण्डारा संचालित किया जाएगा। भण्डारे में भोजन प्रसादी के अलावा रात्रि विश्राम के लिए पूर्णतः सुरक्षित व्यवस्था, गर्म कम्बल, गर्म पानी, मेडिकल कैंप एवं हर प्रकार की सुविधा का इंतजाम श्री बाबा बर्फानी हर हर महादेव सेवा समिति ग्वालियर द्वारा पूर्णतः निःशुल्क किया जाएगा।

आज की बैठक में श्री बाबा बर्फानी हर हर महादेव सेवा समिति (रजि.) ग्वालियर के पदाधिकारी, सदस्य व सेवाभावी सम्मिलित हुए एवं उपयोगी सुझाव दिए। बैठक में समिति के संरक्षक महेंद्र भदकारिया, होतम सिंह गुर्जर, संत कुमार गुलाटी, अध्यक्ष लोकेश शर्मा, उपाध्यक्ष सुनील शिवहरे, सुनील बिरला, राजेश सिकरवार,श्याम लहरियां, सचिव पन्नालाल गौड़ सह सचिव राहुल गुप्ता कोषाध्यक्ष भरत कुमार ढींगरा, आय व्यय निरीक्षक गजेंद्र शर्मा, सदस्य निक्की कनौजिया, अभय मिश्रा, बब्बल शिवहरे आदि ने शामिल होकर उपयोगी सुझाव दिए।

Related Articles

Back to top button