ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
खेल

‘आंसू निकल आए, MS Dhoni को ऐसे देखकर दुख होता है’, CSK के कप्‍तान की चोट पर फैंस के रिएक्‍शंस की आई बाढ़

नई दिल्‍ली। चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स के कप्‍तान एमएस धोनी इन दिनों घुटने की चोट से जूझ रहे हैं। धोनी की चोट का खुलासा सीएसके के हेड कोच स्‍टीफन फ्लेमिंग ने किया था। फ्लेमिंग ने कहा कि एमएस धोनी के मूवमेंट और विकेट के बीच दौड़ पर घुटने की चोट का असर पड़ रहा है।

राजस्‍थान रॉयल्‍स के खिलाफ मुकाबले में एमएस धोनी ठीक तरह से दौड़ नहीं पा रहे थे। मैच के बाद उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो लड़खड़ाते हुए ड्रेसिंग रूम में पहुंचे थे। अब एमएस धोनी का एक और वीडियो सामने आया, जिसमें वह घुटने की चोट से जूझते हुए दिखे।

चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स के कप्‍तान का एक वीडियो सामने आया, जिसमें वो बस के अंदर दाखिल हो रहे थे। वीडियो में नजर आया कि धोनी को बस की सीढ़ी चढ़ते समय घुटने में काफी दर्द महसूस हुआ, लेकिन वो चुपचाप बस के अंदर चले गए। एमएस धोनी के बारे में सीएसके के सीईओ ने अपडेट दी थी कि वो आगामी मैचों में उपलब्‍ध रहेंगे। मगर फैंस अपने थाला को देखकर काफी इमोशनल हो गए और सोशल मीडिया पर रिएक्‍शंस की बाढ़ आ गई।

बता दें कि चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स मौजूदा सीजन में अपने चोटिल खिलाड़‍ियों से चिंतित है। तेज गेंदबाज काइल जेमिसन और मुकेश चौधरी टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। बेन स्‍टोक्‍स और सिसांडा मलागा चोटिल होने के कारण दो सप्‍ताह से ज्‍यादा समय के लिए बाहर हैं। दीपक चाहर के खेलने पर सस्‍पेंस की स्थिति बनी हुई है। सीएसके अपना अगला मुकाबला आरसीबी के खिलाफ खेलेगी और धोनी को उम्‍मीद होगी कि उनकी टीम विजेता बने।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button