ब्रेकिंग
भोपाल मेट्रो: रोज करीब 5 लाख रुपये खर्च, महीनेभर में सिर्फ 5 लाख रुपये की आय पंडित सुंदरलाल शर्मा केंद्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान (पीएसएससीआईवीई), एनसीईआरटी भोपाल की हरियाली पर फिर खतरा, शिवाजी नगर से चार इमली तक री-डेंसिफिकेशन की तैयारी क्या दतिया में फिर से उपचुनाव होगा? बढ़ेंगी घनश्याम सिंह की मुश्किलें? मध्य प्रदेश में लागू नहीं होगा 27 प्रतिशत OBC आरक्षण, 14% मान्य, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला 450 करोड़ के रेलवे स्टेशन की व्यवस्था पर सवाल, प्लेटफॉर्म पर घूमती दिखीं भैंसें MPPSC की परीक्षा अगले साल दो बार होगी , 12 मेडिकल कॉलेज बनेंगे , सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान CM यूथ कॉन्क्लेव 2026’ 6 अक्टूबर को भोपाल में होगा अमित शाह का भोपाल दौरा: 255 करोड़ के डेयरी प्लांट का किया भूमिपूजन सीएम मोहन यादव की बड़ी सौगात, 'भोपाल मास्टर प्लान-2047' का ड्राफ्ट तैयार
खेल

राजस्‍थान के रणबांकुरे और लखनऊ के नवाबों के बीच होगा घमासान, जानें पिच रिपोर्ट

नई दिल्ली। राजस्‍थान रॉयल्‍स और लखनऊ सुपरजायंट्स के बीच बुधवार को आईपीएल 2023 का 26वां मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्‍टेडियम में खेला जाएगा। राजस्‍थान के रवजाड़ों का प्रदर्शन इस सीजन बेमिसाल रहा है और टीम ने पांच मैचों में से चार में जीत का स्वाद चखा है। वहीं, लखनऊ को आखिरी मैच में हार का मुंह देखना पड़ा था।

आईपीएल 2023 की दो टॉप टीमों के बीच मुकाबला खेला जाएगा। राजस्थान के रजवाडों ने इस सीजन अब तक जमकर हल्ला बोला है। दूसरी ओर, लखनऊ की नवाबी भी इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन में कम नहीं रही है।

बेहतरीन फॉर्म में राजस्थान

राजस्थान ने अब तक खेले 5 मैचों में से चार में जीत का स्वाद चखा है और पिछले मैच में टीम ने डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस को घर में घुसकर रौंदा था। बल्लेबाजी में जोस द बॉस का जलवा इस सीजन भी देखने को मिल रहा है, तो यशस्वी जायसवाल भी बल्ले से खूब कमाल दिखा रहे हैं। हेटमायर राजस्थान की सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरे हैं।

जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी लखनऊ

दूसरी ओर, लखनऊ को लास्ट मैच में पंजाब किंग्स के हाथों हार झेलनी पड़ी थी। आईपीएल 2023 में लखनऊ ने खेले 5 मैचों में से तीन में जीत दर्ज की है, जबकि दो मैचों में टीम को हार का मुंह देखना पड़ा है। टीम के लिए अच्छी खबर यह है कि कप्तान केएल राहुल फॉर्म में लौट चुके हैं और पिछले मैच में कप्तान का बल्ला जमकर बोला था

जयपुर में रहता है गेंदबाजों का बोलबाला

जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में गेंदबाजों का बोलबाला रहता है। तेज गेंदबाज से लेकर स्पिनर्स तक हर किसी को इस विकेट से मदद मिलती है। राजस्थान के होम ग्राउंड पर आईपीएल में एकबार फिर 200 प्लस का स्कोर नहीं लग सका है और इस मैदान पर सिर्फ एक ही सेंचुरी जड़ी गई है।

चेज करने वाली टीम की होती है मौज

सवाई मानसिंह स्टेडियम में पहले बैटिंग करने वाली टीम का बुरा हाल रहा है। इस ग्राउंड पर कुल 47 आईपीएल मैच खेले गए हैं, जिसमें से पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को महज 15 में ही जीत हाथ लग सकी है। यानी टॉस राजस्थान और लखनऊ के बीच होने वाले मुकाबले में बड़ा रोल अदा कर सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button