ब्रेकिंग
4,80,976 करोड़ का कर्ज मध्य प्रदेश पर, करोड़ों खर्च कर चमकाए जा रहे , मंत्री-नेता के बंगले दोनों सदनों में पास हुआ, वक्फ संशोधन बिल, सरकार ने पार की अग्निपरीक्षा भोपाल में समर्थन,वक्फ बिल को,मुस्लिम समाज ने पीएम मोदी का जताया आभार सीएम राइज स्कूल का नाम बदला, अब होंगे 'सांदीपनि स्कूल' मप्र के 17 धार्मिक नगरों में मंगलवार से शराबबंदी लागू। मुख्यमंत्री मोहन यादव CM मोहन यादव का जन्मदिन आज; PM मोदी और गृहमंत्री शाह ने दी बधाई 4 लाख 20 हजार करोड़ का बजट पेश, किसी भी नए टैक्स की घोषणा नहीं की। मध्य प्रदेश की मोहन सरकार 15 साल से ज्यादा पुरानी गाडिय़ों को पेट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा। गाड़ियों पर लगेगा बैन, मोहन सरकार ने द... सांची दूध में मिलावट, सिंथेटिक दूध, डेयरी में बड़ी मात्रा में बन रहा था दिल्ली की नई सीएम होंगी रेखा गुप्ता
धार्मिक

सूर्य ग्रहण के दौरान एक ही नक्षत्र में होंगे तीन ग्रह जानिए राशियों पर असर

गुरुवार, 20 अप्रैल को एक साथ कई ज्योतिषीय घटनाएं हो रही है। इनका सभी के जीवन पर कुछ ना कुछ असर जरुर पड़ेगा। इस दिन यानी 20 अप्रैल को संवत 2080 का पहला सूर्यग्रहण लगेगा। इसी दिन वैशाख अमावस्या भी है। साथ ही ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक तीन ग्रह एक ही नक्षत्र में होंगे। इस दिन सूर्य, चंद्रमा और राहु एक साथ अश्विनी नक्षत्र में रहेंगे। ज्योतिष में सूर्य को सबसे प्रभावशाली माना जाता है, इसलिए हमारे जीवन पर सूर्य के गोचर का व्यापक असर होता है। तो चलिए जानते हैं कि इस विशेष ज्योतिषीय संयोग का सभी राशियों पर क्या असर पड़ेगा।

राशियों पर असर

मेष राशि – सूर्य ग्रहण इसी राशि में होगा। ऊर्जा की कमी रहेगी, मान- सम्मान में कमी आ सकती है। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। गुस्से पर नियंत्रण रखें। कोई नया काम शुरु ना करें। दान-पुण्य से मन को शांति मिलेगी।

वृष राशि – आपकी राशि के द्वादश भाव में सूर्य ग्रहण होगा। स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहें। बेकार के खर्च बढ़ सकते हैं। बेकार के क्रोध व वाद-विवाद से बचें। झगड़े में आपका ही नुकसान हो सकता है। विदेश से आय के संकेत हैं।

मिथुन राशि – आपकी राशि के एकादश भाव में अमावस्या और सूर्य ग्रहण का असर दिखेगा। आय में कमी होगी और इच्छा-पूर्ति में समय लगेगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत के मुताबिक परिणाम नहीं दिखेंगे। दूसरों को दिया गया धन अटक सकता है।

कर्क राशि – नौकरी और व्यवसाय में मेहनत बढ़ेगी, लेकिन उसका अपेक्षित परिणाम नहीं मिलेगा। वैसे आपका आत्मविश्वास बहुत रहेगा। परिवार की सेहत का ध्यान रखें। खर्चोे की अधिकता रहेगी, लेकिन आय बढ़ने से अवसर भी मिलेंगे।

सिंह राशि – आपकी राशि के स्वामी ग्रहण में रहेंगे। आपका मन परेशान और उद्विग्न रहेगा। क्रोध से बचें। भाग्य का साथ नहीं मिलेगा और धार्मिक कार्यों में अरुचि रहेगी। नौकरी या कारोबार के लिए किसी दूसरे स्थान पर जाने के योग बन सकते हैं।

कन्या राशि – आपके अष्टम भाव में सूर्य ग्रहण होगा। मन परेशान रहेगा और बेवजह की चिंताएं घेरे रहेंगी। अपनी सेहत का ध्यान रखें। पुरानी बीमारी फिर से उभर सकती है। धैर्य बनाए रखें और परिवार का साथ समय बिताएं। नौकरी में बदलाव के योग हैं।

तुला राशि – अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। वाहन दुर्घटना या चोट लगने की संभावना है। आंखों का विशेष ध्यान रखें। साझेदारों से विवाद होने के संकेत हैं। लेकिन सहयोग बनाये रखने पर अच्छा मुनाफा हो सकता है। नौकरी में उच्च पद की प्राप्ति और आय में वृद्धि के योग हैं।

वृश्चिक राशि – व्यर्थ के वाद-विवाद में ना उलझें और कोर्ट-कचहरी से दूर रहें। पुलिस या सरकारी अधिकारियों से बिल्कुल ना उलझें। नुकसान हो सकता है। परिवार में शांति बनाए रखें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। पूरी मेहनत करें, बाद में इसका लाभ मिलेगा।

धनु राशि – विद्यार्थियों का मन अशांत रहेगा। पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा या टेस्ट से दूर रहें। ध्यान लगाएं और मन को शांत रखें। मान-सम्मान में कमी हो सकती है। प्रणय प्रसंगों में साथी से विवाद हो सकता है। लॉटरी-सट्टा आदि से भी दूर रहें।

मकर राशि – पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक व बौद्धिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश जाने के योग हैं। शासन का सहयोग मिलेगा।

कुंभ राशि – सुख-सुविधा में कमी आएगी। मकान-मालिक या किरायेदार से विवाद हो सकता है। नींद ना आने से थकान लग सकती है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें और उन्हें प्रसन्न रखें। संपत्ति से जुड़ा कोई नुकसान हो सकता है। लेकिन कार्यक्षेत्र में आपके काम की तारीफ होगी।

मीन राशि – किसी वजह से अचानक खर्च होगा और आय में कमी आ सकती है। बैंकिंग से जुड़े कार्यों से दूर रहें। कोई चूना लगा सकता है। परिवार के साथ शांति से समय बिताएं और खाने-पीने की चीजों को लेकर सावधान रहें। इसकी वजह से सेहत खराब हो सकती है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button