ब्रेकिंग
सरकारी दफ्तरों में 10 से 6 उपस्थिति अनिवार्य,CM के आदेश पर वल्लभ-सतपुड़ा और विंध्याचल भवन में छापामा... छत्तीसगढ़ में दौड़ेगी मेट्रो, वित्त मंत्री ने बजट में 9450 करोड़ का ऐलान किया इन दो शहरों में भी लागू होगी पुलिस कमिश्नर प्रणाली, गृहमंत्री का बड़ा एलान 10 प्रतिशत महंगी होगी बिजली! आम जनता को बड़ा झटका देने की तैयारी CG Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से, पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण, सरकार को घेरन... सरकार का बड़ा फैसला,शराब प्रेमियों को झटका! Chhattisgarh में होली पर बंद रहेंगी शराब दुकानें सुप्रीम कोर्ट बोला-फ्री खाना मिलेगा तो लोग काम क्यों करेंगे,सरकारें रोजगार दें , देशसेवा का संकल्प और सफलता की उड़ान: मुंगेली की सुप्रिया सिंह बनी लेफ्टिनेंट मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के मोवा स्थित सतनाम भवन परिसर से “विशाल सतनाम स... देशभर में चलेंगी 1400 से अधिक होली-स्पेशल ट्रेन:इनमें SECR से गुजरेंगी 15 ट्रेनें, तिरुपति-रक्सौल के...
मध्यप्रदेशमध्यप्रदेश व अन्य राज्य

ब्राह्मण कल्याण बोर्ड बनाएंगे: परशुराम जयंती कार्यक्रम में बोले शिवराज-

पुजारियों को 5 हजार रु. भत्ता मिलेगा; धीरेंद्र शास्त्री ने कहा- भोपाल में करेंगे कथा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ब्राह्मण कल्याण बोर्ड बनाने की बात कही, साथ ही पुजारियों को 5 हजार रु. भत्ता देने और गुफा मंदिर में नया भवन बनाने की घोषणा भी की। मंदिरों की कोई भी गतिविधि सरकार संचालित नहीं करेगी। जितनी जमीन मंदिरों के नाम है, उनको कलेक्टर नीलाम नहीं करेंगे, बल्कि उनको पुजारी ही नीलाम कर सकेंगे।

भोपाल के लालघाटी स्थित गुफा मंदिर परिसर में शनिवार सुबह परशुराम जयंती पर ‘अक्षयोत्सव 2023’ कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ब्राह्मण कल्याण बोर्ड बनाने की बात कही, साथ ही पुजारियों को 5 हजार रु. भत्ता देने और गुफा मंदिर में नया भवन बनाने की घोषणा भी की। मंदिरों की कोई भी गतिविधि सरकार संचालित नहीं करेगी। जितनी जमीन मंदिरों के नाम है, उनको कलेक्टर नीलाम नहीं करेंगे, बल्कि उनको पुजारी ही नीलाम कर सकेंगे।

सीएम शिवराज ने कहा- सरकारी स्कूलों में संस्कृत के शिक्षकों की भर्ती प्रारंभ कर दी गई है। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में 3,547 संस्कृत शिक्षकों की नियुक्ति की गई है। प्रदेश के मंदिरों के पुजारियों को प्रतिमाह 5 हजार रुपए भत्ता और संस्कृत पढ़ने वाले कर्मकांडी बच्चों को स्कॉरशिप देने की पहल की गई है। गुफा मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशाल भवन बनेगा। आठवीं की किताब में भगवान परशुराम के जीवन को सम्मिलित किया गया था, हम केवल अकबर को नहीं पढ़ाएंगे, हम राम को भी पढ़ाएंगे, परशुराम को भी पढ़ाएंगे। इतिहास को सही ढंग से लिखने की कोशिश करेंगे।

मुख्यमंत्री आगे बोले- भगवान परशुराम जी को न्याय के देवता के रूप में जाना जाता है। उन्होंने आततायियों का नाश करने के लिए फरसा उठाया था। उनकी प्रेरणा से मध्यप्रदेश की धरती पर गुंडे, बदमाश, नक्सलियों की खैर नहीं है। प्रदेश सरकार पूरी ताकत के साथ अभियान चला रही है।

इतनी भीड़ कि पैर रखने की जगह तक नहीं

पं. धीरेंद्रकृष्ण शास्त्री को सुनने के लिए भोपाल समेत आसपास के जिलों से भी श्रद्धालु पहुंचे थे। कई महिलाएं नन्हें बच्चों को लेकर पहुंचीं। गुफा मंदिर परिसर में हजारों लोग मौजूद थे। इतनी भीड़ थी कि पैर रखने तक की जगह नहीं मिल रही थी। कई बार श्रद्धालु गिरते-गिरते बचे। पं. शास्त्री, सीएम चौहान, मंत्री सारंग, आयोजन समिति के अध्यक्ष शर्मा ने श्रद्धालुओं को उसी स्थान पर बैठने की बात भी कहीं।

Parshuram Janmotsav 2023: सीएम शिवराज ने किया ब्राह्मण कल्‍याण बोर्ड बनााने का ऐलान, सरकारी नियंत्रण से मुक्‍त होंगे मंदिर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button